{"_id":"635698e334e2233d146b3aed","slug":"diwali-celebrations-air-chief-marshal-vr-choudhary-celebrated-diwali-with-soldiers-golden-temple-lit-up-with-l","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2022: रोशनी से जगमगाया अमृतसर का स्वर्ण मंदिर, आतिशबाजी हुई और दीप जलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2022: रोशनी से जगमगाया अमृतसर का स्वर्ण मंदिर, आतिशबाजी हुई और दीप जलाए
Mon, 24 Oct 2022 10:16 PM IST
Digvijay Singh
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 24 Oct 2022 10:16 PM IST
सार
देशभर में दीपावली की धूम है। भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ आगे के क्षेत्रों में तैनात भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई।
विज्ञापन
रोशनी से नहाया स्वर्ण मंदिर
- फोटो : ANI
विस्तार
देशभर में दीपावली की धूम है। दीपावली के अवसर पर पंजाब के अमृतसर का स्वर्ण मंदिर रोशनी से जगमगा उठा। आतिशबाज़ी की गई और दीप जलाए गए। स्वर्ण मंदिर रोशनी से नहाया हुआ जिसकी तस्वीर देखते ही बन रही है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर, भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ आगे के क्षेत्रों में तैनात भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने मिठाई बांटी और तैनात कर्मियों को बधाई दी।
विज्ञापन
उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में दीपावली के उपलक्ष्य में लक्ष्मी की पूजा की।