फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dinesh Gundu Rao and Ramveer Singh Bidhuri gave a statement on AAP Mohalla Clinic

'आप का मोहल्ला क्लीनिक': पहले तारीफ फिर पलटे कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्री, रामवीर सिंह बिधूड़ी ने ट्वीट कर ली चुटकी

Fri, 04 Aug 2023 11:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 04 Aug 2023 11:01 PM IST
सार

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव ने कहा कि कहा कि इन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। इससे बेहतर सुविधाएं कर्नाटक की नम्मा क्लीनिक में हैं। वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से मोहल्ला क्लीनिक के संबंध में किए गए ट्वीट पर चुटकी ली।

विज्ञापन
Dinesh Gundu Rao and Ramveer Singh Bidhuri gave a statement on AAP Mohalla Clinic
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव ने कहा कि कहा कि इन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। इससे बेहतर सुविधाएं कर्नाटक की नम्मा क्लीनिक में हैं। वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से मोहल्ला क्लीनिक के संबंध में किए गए ट्वीट पर चुटकी ली।

विज्ञापन


कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने नम्मा क्लीनिक को बताया बेहतर
दिल्ली में बने मोहल्ला क्लीनिक की सुविधाओं को लेकर शुक्रवार को सियासी घमासान हो गया। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव पंचशील पार्क में बने मोहल्ला क्लीनिक का दौरा करने गए थे। दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि सुविधाएं बेहतर हैं, लेकिन कुछ देर बाद ही सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। इससे बेहतर सुविधाएं कर्नाटक की नम्मा क्लीनिक में हैं।

विज्ञापन

दिनेश गुंडु राव ने कहा- दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया
दिनेश गुंडु राव ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में एक मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया, जहां बहुत कम लोग थे। कर्नाटक में क्लिनिक में मरीजों के लिए तत्काल परीक्षण करने के लिए प्रयोगशाला सहित अधिक सुविधाएं हैं। मुझे लगता है कि इसे दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। मैं इन्हें देखकर निराश होकर वापस लौटा हूं। उनके इस बयान की निंदा करते हुए आप विधायक नरेश बाल्यान ने कहा कि जब आप यहां मोहल्ला क्लिनिक में थे तो बड़ा बखान कर रहे थे, फिर कर्नाटक भवन में पहुंचते ही ऐसा क्या दबाव पड़ा की बिल्कुल भाजपा के स्तर की राजनीति पर उतर गए।

सौरभ भारद्वाज ने किया ट्वीट
वहीं, दौरे को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक और दिल्ली सरकार की सकारात्मक पहल। कर्नाटक के नम्मा क्लिनिक को और बेहतर बनाने की दिशा में आज दिल्ली के पंचशील पार्क में कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव ने दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक का जायजा लिया और मुझे भी कर्नाटक आने का निमंत्रण दिया।

विज्ञापन

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कसा दिल्ली मॉडल पर तंज
विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से मोहल्ला क्लीनिक के संबंध में किए गए ट्वीट पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली सरकार के दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव शुक्रवार को दिल्ली आए थे और उन्हें आप सरकार के बहुचर्चित मोहल्ला क्लीनिक दिखाने के लिए ले जाया गया। इसके लिए पॉश कॉलोनी पंचशील पार्क के मोहल्ला क्लीनिक को चुना गया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज भी उनके साथ थे। इसके बाद सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया कि कर्नाटक के नम्मा क्लीनिक को बेहतर बनाने की दिशा में वहां के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रिट्वीट किया कि दोनों को एक-दूसरे से कुछ न कुछ सीखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब दिनेश गुंडू राव को आम आदमी पार्टी की ओर से उनके दौरे का गलत मतलब निकालने के बारे में मालूम हुआ तो उन्होंने एक ट्वीट करके आप सरकार की सारी हवा निकाल दी। उन्होंने लिखा कि कर्नाटक में नम्मा क्लीनिक में ज्यादा सुविधाएं है, जिनमें लैब भी शामिल है जहां मरीजों के फौरन टेस्ट भी हो जाते हैं। दिल्ली के मोेहल्ला क्लीनिक का सिर्फ शोर शराबा मचाया जा रहा है और वहां जाकर मुझे बड़ी निराशा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed