Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Demonstration demanding restoration of peace in Manipur

Delhi News: मणिपुर में शांति बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन

Thu, 17 Aug 2023 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 08:20 PM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding restoration of peace in Manipur
पोस्टर व बैनर लेकर जंतर मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मणिपुर में शांति बहाली की मांग को लेकर यूएनएयू ट्राइबल वूमेंस फोरम के बैनर तले जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मणिपुर में केंद्र सरकार जल्द दखल दे और शांति बहाल करे। इसके साथ दोनों समुदायों में फिर से वार्ता शुरू करवाई जाए। प्रदर्शनकारी पोस्टर व बैनर के साथ पहुंचे थे। प्रदेश के चिंताजनक हालात को देखते हुए कुकी-जोमी-हमार-मिजो जनजातियों ने शांति कायम करने की अपील की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीते तीन मई की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के बाद से मैतई समुदाय के भीतर कुछ चरमपंथी गुटों ने हिंसा की। इसमें अब तक 197 से अधिक आदिवासी गांवों को आग लगा दी गई है। नतीजतन 7,000 से अधिक घर नष्ट हो गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि 117 जनजातीय व्यक्तियों की जान चली गई है और कई लोग लापता हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्थिति अभी भी गंभीर है।
विज्ञापन


जंतर–मंतर पर पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन
वन रैंक वन पेंशन को लागू करने की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों ने केंद्र पर निशाना साधा। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों के पूरा होने तक उनका प्रदर्शन खत्म नहीं होगा। रिटायर्ड हवलदार जनक राज ने इस मुद्दे पर बात की और बताया कि सभी की पेंशन में बढ़ोतरी की जा रही है, लेकिन सरहद पर डटकर लड़ने वाले सैनिकों को अनदेखा किया जा रहा है। केंद्र सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed