फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delivery boys are taking these precautions to secure by corona virus

कोरोना वायरस : संक्रमण से बचने के लिए डिलीवरी बॉय बरत रहे ये सावधानियां

Wed, 22 Apr 2020 10:23 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 22 Apr 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
delivery boys are taking these precautions to secure by corona virus
food delivery boy - फोटो : getty images

आपके घरों तक खाने-पीने की चीजें पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय भी अब अधिक एहतियात बरतने लगे हैं। उनकी मानें तो ग्राहकों के गेट के बाहर ही सामान पहुंचाते हैं।

विज्ञापन


अगर कोई कोरोना संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है तो पुलिसकर्मियों के सहयोग से उत्पाद पहुंचाए जा रहे हैं। वह हाथों में दस्ताने, सैनिटाइजर और मास्क के साथ ही घरों के बाहर भी एक नियत दूरी बनाए रखते हैं, ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। 
विज्ञापन


एक डिलीवरी बॉय नितिन ने बताया कि कई बार सोसाइटियों में जाने का मौका मिलता है, लेकिन मेन गेट से अंदर सामान नहीं पहुंचा रहे हैं। बकौल नितिन संक्रमण का खतरा तो सभी को है, ऐसे में बचाव के लिए सभी एहतियात बरत रहे हैं, ताकि खुद के साथ-साथ दूसरों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। सामान की डिलीवरी के दौरान दस्ताने और मास्क पहनने के अलावा हर बार सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन ने बताया कि जिनके घर ऊपरी मंजिलों पर हैं, उन्हें नीचे बुलाने के बाद भी दूरी बनाए रखते हैं। लोगों को यह भी कहा जाता है कि अपना बैग लेकर आएं, ताकि सामान उसमें डालकर ले जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed