फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhiites worried between mild cold and Corona

कोविड के बाद : मामूली सर्दी और कोरोना के बीच दिल्ली वाले परेशान, हेल्पलाइन पर घनघना रही हैं घंटियां

Sat, 05 Mar 2022 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Mar 2022 05:42 AM IST
सार

अधिकांश कॉल इसलिए हैं कि उन्हें सर्दी, जुकाम जैसे लक्षण हैं और वे अपने आसपास कोविड की जांच करवाना चाहते हैं। वहीं कई लोग संक्रमण से ठीक होने के बाद भी खुद को स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि वे हेल्पलाइन पर संपर्क कर चिकित्सीय सलाह मांग रहे हैं।

विज्ञापन
Delhiites worried between mild cold and Corona
सर्दी जुकाम से परेशान... - फोटो : Istock

विस्तार

एक फीसदी से भी नीचे कोरोना संक्रमण आने के बाद भी दिल्ली कोविड हेल्पलाइन पर फोन कॉल कम नहीं हो रही हैं। अधिकांश कॉल इसलिए हैं कि उन्हें सर्दी, जुकाम जैसे लक्षण हैं और वे अपने आसपास कोविड की जांच करवाना चाहते हैं। वहीं कई लोग संक्रमण से ठीक होने के बाद भी खुद को स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि वे हेल्पलाइन पर संपर्क कर चिकित्सीय सलाह मांग रहे हैं।

विज्ञापन


25 फरवरी से तीन मार्च के बीच राजधानी में रोजाना औसतन 300 से ज्यादा फोन कॉल हेल्पलाइन 1031 पर दर्ज हो रही हैं। 25 फरवरी को 408 कॉल दर्ज की गई थीं। जबकि 28 फरवरी को 474 लोगों ने फोन किया। तीन मार्च को 453 फोन कॉल दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन


जब दिल्ली में रोजाना हजारों की संख्या में लोग संक्रमित मिल रहे थे तो उस दौरान कोविड हेल्पलाइन पर औसतन 1600 फोन कॉल प्रतिदिन आ रही थीं। बताते चलें कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान 12 जनवरी 2021 को एक दिन में सबसे अधिक 2041 फोन कॉल दर्ज की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्पलाइन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष ऑक्सीजन, अस्पतालों में बिस्तर, दवाओं की कमी इत्यादि परेशानियों को लेकर फोन कॉल आ रहे थे। अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंट आने के बाद लोग घर बैठे चिकित्सीय सलाह मांगने के लिए संपर्क कर रहे थे।

संक्रमण और हेल्पलाइन पर कॉल की स्थिति
दिन               संक्रमण दर    कॉल
25 फरवरी         0.81          408
26 फरवरी         0.83          422
27 फरवरी        0.95           384
28 फरवरी        0.71           474
एक मार्च           0.80          134
दो मार्च            0.81           227
तीन मार्च          0.77          453
(संक्रमण दर फीसदी में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed