फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhiites saved 334 MW of electricity during earth hour

अर्थ ऑवर : दिल्लीवालों ने एक घंटे में बचाई 334 मेगावाट बिजली, इस बार सबसे ज्यादा

Sun, 28 Mar 2021 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 28 Mar 2021 04:40 AM IST
सार

  • बीती रात साढ़े आठ बजे एक घंटे के लिए बंद की गईं लाइटें
  • पिछले साल लॉकडाउन के दौरान 79 मेगावॉट बिजली की बचत हुई थी

विज्ञापन
Delhiites saved 334 MW of electricity during earth hour
अंधेरे में राष्ट्रपति भवन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धरती को बचाने के लिए शनिवार को अर्थ ऑवर का आयोजन किया गया। इस दौरान 'अंधेरे से रौशन' हुई दिल्लीवालों ने रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक गैरजरूरी लाइट्स व बिजली उपकरण को बंद रखा। स्वेच्छा से अर्थ ऑवर में शामिल हुए दिल्लीवालों ने 334 मेगावॉट बिजली बचाई जबकि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान 79 मेगावॉट बिजली की बचत लोगों ने अपने घरों व कार्यस्थलों की गैरजरूरी लाइट्स व बिजली उपकरण बंद कर की थी। 

विज्ञापन


अर्थ ऑवर के दौरान इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, मंदिरों व अन्य सरकारी कार्यालयों की लाइट व जिली उपकरण बंद कर दिया गया। लोगों ने अपने घरों व कार्यस्थलों की गैरजरूरी लाइट्स व बिजली उपकरण बंद कर की थी। कोविड जैसी महामारी में चौकाने वाले जलवायु परिवर्तन ने धरती के लिए संकट को और बढ़ा दिया है। अचानक से बदलने वाला मौसम, तापमान, अप्रत्याशित बारिश और बेमौसम के आंधी-तूफान से सचेत दिल्ली वालों ने अर्थ ऑवर में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


दिल्ली में बिजली वितरण करने वाली टाटा पॉवर कंपनी ने अपने इलाके में जहां 71 मेगावॉट बिजली की बचत अर्थ ऑवर के दौरान की तो बीअरपीएल ने 120 मेगावॉट, बीवाईपीएल ने 79 मेगावॉट बिजली की बचत की। उल्लेखनीय है कि हर साल मार्च महीने के अंतिम शनिवार को अर्थ ऑवर मनाया जाता है। दुनिया के 180 से ज्यादा देशों के लोग रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अपने घरों की लाइटें बंद करके ऊर्जा की बचत करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्षों में बचाई गई बिजली के आंकड़े:

  •  2020   करीब 79 मेगावॉट 
  •  2019    करीब 279 मेगावॉट
  •  2018    में करीब 305 मेगावॉट
  •  2017    में करीब 290 मेगॉट
  •  2016    में करीब 230 मेगावॉट
  •  2015    में करीब 200 मेगावॉट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed