फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhiites join families in campaign against dengue : Kejriwal

डेंगू के खिलाफ अभियान में परिवारों संग जुड़ें दिल्लीवाले : केजरीवाल

Sun, 11 Oct 2020 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Delhiites join families in campaign against dengue : Kejriwal
गमले का पानी बदलतीं सीएम की बेटी। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों से अपील की है कि वे अपने पूरे परिवार के साथ डेंगू के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों। डेंगू को रोकने के लिए जमा (स्थिर) साफ पानी को बदलें और लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। अभियान के तहत खुद मुख्यमंत्री ने अपने पूरे परिवार के साथ घर की सफाई की और स्थिर पानी को बदला।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के डेंगू विरोधी अभियान ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ के छठे रविवार मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ निवास स्थान पर डेंगू मच्छर के प्रजनन को रोकने के लिए जमा पानी बदला। उन्होंने यह फोटो ट्विटर पर साझा भी किया। लोगों से अपील की है कि वे भी पूरे परिवार को इस अभियान में शामिल करें। डेंगू को रोकने के लिए जमा साफ पानी को बदलने के लिए प्रोत्साहित करें। दिल्लीवासियों के सामूहिक प्रयासों से ही डेंगू के प्रजनन को रोकेंगे और सब परिवारों की रक्षा करेंगे।
विज्ञापन

हर रविवार अभियान से जरूर जुड़ें
-घर में एकत्रित स्वच्छ जमा (स्थिर) पानी को बदलें।
-डेंगू का मच्छर साफ स्थिर पानी में पनपता है। बर्तन, कूलर, एसी, टायर, फूलदान में जमा पानी को हर हफ्ते खाली करें। पानी को बदलें।
-जमा पानी में तेल/पेट्रोल डालें, जिससे पानी पर छोटी परत बन जाए।
-पानी की टंकी को हमेशा ढक्कन से ढंक कर रखें।
-अपने घरों के निरीक्षण के बाद 10 और दोस्तों को अभियान के संबंध में फोन करें। सभी के सहयोग से दिल्ली से डेंगू को खत्म किया जा सकता है।

गमले का पानी बदलते सीएम के बेटे।

गमले का पानी बदलते सीएम के बेटे।- फोटो : Ashram

अपने आवास पर गमले का पानी बदलतीं केजरीवाल की पत्नी।

अपने आवास पर गमले का पानी बदलतीं केजरीवाल की पत्नी।- फोटो : Ashram

अपने आवास पर गमले का पानी बदलते मुख्यमंत्री केजरीवाल।

अपने आवास पर गमले का पानी बदलते मुख्यमंत्री केजरीवाल।- फोटो : Ashram

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed