फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi will not face lockdown at present : Kejriwal

दिल्ली में फिलहाल नहीं लगेगा लॉकडाउन : केजरीवाल

Sat, 03 Apr 2021 01:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Delhi will not face lockdown at present : Kejriwal
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन की आशंकाओं को खारिज कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट कहा कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति काबू में है। लॉकडाउन लगाने का फिलहाल कोई विचार नहीं है। सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अगर भविष्य में जरूरत पड़ती है तो जनता से बात कर कोई निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार से युद्ध स्तर पर टीकाकरण करने के लिए आयु सीमा की बंदिश को खत्म करने की अपील की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली कोरोना की चौथी लहर का सामना कर रही है, लेकिन यह पिछली लहर से कम गंभीर है। इस बार कम लोगों की मौत हो रही है और अस्पतालों में भी ज्यादा मरीज भर्ती नहीं हो रहे हैं। इसलिए अभी घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को 45 साल की उम्र का मानक हटाकर सभी उम्र के लोगों को युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन करने की अनुमति दे देनी चाहिए, ताकि कोरोना से निजात मिल सके।
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि केंद्र से अनुमति मिलने पर दिल्ली सरकार सामुदायिक केंद्रों और स्कूल आदि में सुविधाएं बनाकर युद्ध स्तर पर टीकाकरण शुरू कर सकती है।
सरकार ने बना ली है पूरी योजना
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य प्रणाली पर योजना तैयार की। इसमें एंबुलेंस की स्थिति, अस्पताल, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और आईसीयू आदि व्यवस्थाओं के ऊपर विचार किया गया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, सरकार ने पूरी योजना तैयार कर ली है कि कैसे-कैसे, किन-किन स्तरों पर निजी और सरकारी अस्पतालों में आईसीयू के बेड बढ़ाए जाएंगे। आने वाले दिनों कोरोना के नए केस इसी तेजी के साथ बढ़ते हैं तो उसे ध्यान में रखते हुए हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम पर पूरी योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच, ट्रेसिंग और आइसोलेशन से संक्रमण पर होगा काबू
केजरीवाल ने कहा कि सरकार इस समय जांच, ट्रेसिंग और आइसोलेशन की रणनीति के तहत काम कर रही है। जांच बढ़ाई जा रही हैं। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है। जहां-जहां कंटेनमेंट जोन बनाने की जरूरत है, वहां बनाए जाएंगे। कोरोना को फैलने से रोकने की पूरी कोशिश की जाएगी। इन कदमों के अलावा सरकार टीकाकरण के ऊपर सरकार पूरा ध्यान दे रही है। सरकार की क्षमता प्रतिदिन 96 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने की हो गई है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील
मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मास्क लगाना और शारीरिक दूरी का पालन करना बहुत जरूरी है। टीकाकरण बढ़ाने के साथ-साथ सावधानी बरतने की भी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed