{"_id":"614cff3a8ebc3efd11439d0f","slug":"delhi-while-watching-the-spectacle-of-a-monkey-in-the-park-three-children-electrocuted-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : पार्क में बंदर का तमाशा देखते वक्त तीन मासूमों को लगा करंट, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : पार्क में बंदर का तमाशा देखते वक्त तीन मासूमों को लगा करंट, एक की मौत
Fri, 24 Sep 2021 03:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 24 Sep 2021 03:57 AM IST
सार
करंट लगने से पांच साल के मासूम की मौत। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया लापरवाही का मामला।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी दिल्ली के खानपुर इलाके के पार्क में बंदर का तमाशा देखने के दौरान तीन मासूमों को करंट लग गया। आनन-फानन में तीनों को मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां एक मासूम को मृत घोषित
विज्ञापन
कर दिया गया, जबकि दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक की शिनाख्त तस्लीम (5) के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में करंट लगने से तस्लीम का छह साल का भाई व पांच साल का बुआ का लड़का भी मामूली रूप से जख्मी हो गए। परिजनों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं शुरूआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने बिजली के खंभे से अवैध कनेक्शन लिए हुए थे, जिसकी वजह से रेलिंग में करंट आ रहा था।
विज्ञापन
मासूम उसकी ही चपेट में आए। जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4.40 बजे खानपुर स्थित जेजे कालोनी के पास पार्क में कुछ बच्चों को करंट लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बीएसईएस अधिकारियों को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद करवाई।
घटना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि परिजन तीनों बच्चों को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जा चुके हैं। पुलिस अस्पताल पहुंची तो एक बच्चे की मौत की खबर मिली। तस्लीम की दादी आयशा ने बताया कि पार्क की रेलिंग और खंभे में अक्सर करंट आता था। कई बार निगम अधिकारियों व नेताओं को इसके बारे में सूचित भी किया गया, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी।