{"_id":"62fee55116e26b55434cea99","slug":"delhi-when-the-dog-was-kicked-the-father-and-son-ran-away-after-beating-neighbour","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : कुत्ते को लात मारी तो पड़ोसी का सिर फोड़कर भाग गए बाप-बेटे, शिकायत पर पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : कुत्ते को लात मारी तो पड़ोसी का सिर फोड़कर भाग गए बाप-बेटे, शिकायत पर पर केस दर्ज
Fri, 19 Aug 2022 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 19 Aug 2022 06:50 AM IST
सार
Delhi : कुत्ते के मालिक पड़ोसी पिता-पुत्र ने पीड़ित ललित कुमार (49) को पहले बुरी तरह पीटा। इसके बाद बैट से वारकर सिर फोड़ दिया। शोर-शराबा हुआ तो आरोपी मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में पीड़ित को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
जर्मन शेफर्ड कुत्ता
- फोटो : Social media
विस्तार
गीता कॉलोनी इलाके में बुधवार देर रात पड़ोसी के कुत्ते को लात मारना एक कारोबारी को महंगा पड़ गया। कुत्ते के मालिक पड़ोसी पिता-पुत्र ने पीड़ित ललित कुमार (49) को पहले बुरी तरह पीटा। इसके बाद बैट से वारकर सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
शोर-शराबा हुआ तो आरोपी मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में पीड़ित को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पड़ोसी कपिल और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब 11.30 बजे ललित खाना खाकर टहलने के लिए निकले। चलने में दिक्कत होने की वजह से उन्होंने लोहे का पाइप लिया था। तभी इनके पड़ोसी का जर्मन शेफर्ड कुत्ता उन पर काटने के लिए झपटा।
विज्ञापन
खुद को बचाने के लिए उन्होंने कुत्ते को लात मार दी। पड़ोसी कपिल के बेटे ने ललित से झगड़ा करने लगा। इस बीच वह बैट ले आया और ललित के सिर पर दे मारा। चिल्लाने की आवाज सुनकर कपिल भी वहां आ गया। उसने ललित के हाथ से लोहे का पाइप छीनकर हमला कर दिया।