फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Water Crisis Water supply affected in many areas of Delhi due to increase in ammonia in Yamuna people are facing problems in Katwaria Sarai and Yamuna Vihar

Delhi Water Crisis: यमुना में अमोनिया बढ़ने से कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित, कटवरिया सराय और यमुना विहार में लोगों को हो रही परेशानी

Sun, 07 Nov 2021 03:44 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 07 Nov 2021 03:44 PM IST
सार

यमुना विहार में भी निवासियों ने कल से पानी नहीं आने की शिकायत की है। उनका कहना है कि यह हर दो महीने में होता है। आपूर्ति वाले पानी में पीलापन और तीखापन है। इसलिए उन्हें पानी दुकान से खरीदना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Delhi Water Crisis Water supply affected in many areas of Delhi due to increase in ammonia in Yamuna people are facing problems in Katwaria Sarai and Yamuna Vihar
दिल्ली में रविवार को कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रही - फोटो : ANI

विस्तार

यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से रविवार को दिल्ली में कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कटवरिया सराय, यमुना विहार में लोगों ने इसकी शिकायत की।

विज्ञापन


कटवरिया सराय निवासी नरेंद्र ने बताया, ''कल रात से बिना किसी सूचना के पानी नहीं आया है। इसलिए हम पहले से भर भी नहीं पाए। हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है कि जलापूर्ति कब होगी।''
विज्ञापन


हर दो महीने में होता है ऐसा
यमुना विहार में भी निवासियों ने कल से पानी नहीं आने की शिकायत की है। यहां रहने वालीं नीता वर्मा ने बताया, ''यहां कल रात से पानी नहीं आया है। यह हर दो महीने पर होता है। टंकी वाले पानी में पीलापन और तीखापन है। इसलिए हमें पानी दुकान से खरीदना पड़ रहा है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


कई इलाकों में प्रभावित चल रही जलापूर्ति
दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। इस कारण साकेत, कटवरिया सराय, पुष्प विहार, जाफराबाद, झिलमिल, कड़कड़डूमा, सिविल लाइंस, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, यमुना नगर, पहाड़गंज, पटेलनगर, राजेंद्र नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी के अलावा, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, आंबेडकर नगर, प्रहलादपुर, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी और इसके आसपास के इलाकों में जलापूर्ति बाधित चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed