फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Vinod was driving the car, Mercedes was running at more than a hundred speed, two killed, two injured

दिल्ली: विनोद चला रहा था कार, सौ से अधिक रफ्तार से चल रही थी मर्सिडीज, दो की मौत

Sun, 20 Feb 2022 10:05 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 20 Feb 2022 10:05 AM IST
सार

घटना में मृत विनोद और कृष्ण के परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। महावीर एन्क्लेव निवासी विनोद के परिवार वालों ने बताया कि उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। पालम गांव निवासी कृष्ण सोलंकी की मौत के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Delhi: Vinod was driving the car, Mercedes was running at more than a hundred speed, two killed, two injured
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली कैंट इलाके में हुए भीषण कार हादसे में मौत को मात देने वाले करण का एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है, लेकिन जब पुलिस उसके पास पहुंची तो उसने कहा कि कार में बैठे सभी दोस्त विनोद को कार धीरे से चलाने के लिए कह रहे थे, लेकिन विनोद उनकी बातों को अनसुना कर खाली सड़क पर कार दौड़ा रहा था। दोस्त उसे मना करते रहे और इसी बीच जोरदार धमाका होने के बाद वह अचेत हो गया। करण का जबड़ा, नाक टूट गया है और सिर में भी गहरी चोट है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


इतना कहने के बाद करण दर्द से चीखने लगा और डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने सूचना के आधार पर ही हादसे का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल हुए युवकों का इलाज होने के बाद ही उनका बयान दर्ज किया जाएगा। उधर दुर्घटना के बाद से पालम गांव व महावीर एन्क्लेव में लोग गमगीन हैं।

विज्ञापन

विनोद की एक साल पहले ही हुई थी शादी

घटना में मृत विनोद और कृष्ण के परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। महावीर एन्क्लेव निवासी विनोद के परिवार वालों ने बताया कि उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। विनोद का कारोबार किराएदारी का था। उसके कई मकान हैं जहां लोग किराए पर रहते हैं। उसके पिता अशोक डीटीसी में चालक के पद पर कार्यरत हैं।

उधर, पालम गांव निवासी कृष्ण सोलंकी की मौत के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। कृष्ण के पिता हरिओम आढ़ती हैं। कृष्ण की अभी शादी नहीं हुई थी। घायलों के परिजन भी अपनों की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। वह उनका बेहतर से बेहतर इलाज हो इसके लिए उनके साथ मौजूद हैं। घायलों के परिजनों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed