फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi university may release the first five cut-offs for admission to undergraduate courses in the academic session 2021-22

डीयू कट ऑफ में लगेगा पांच का पंच: डीयू प्रशासन ने तैयार की योजना, इस बार अधिकतम पांच कट ऑफ हो सकती है जारी

Wed, 15 Sep 2021 01:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 15 Sep 2021 01:43 AM IST
सार

पहली कट ऑफ एक अक्तूबर को जारी होगी। यह अगस्त में ही तय किया जा चुका है। दो अक्तूबर को गांधी जयंती का अवकाश होने और तीन अक्तूबर को रविवार होने के कारण पहली कट ऑफ के दाखिले 04 अक्तूबर तक ही शुरू हो सकेंगे। 

विज्ञापन
delhi university may release the first five cut-offs for admission to undergraduate courses in the academic session 2021-22
दिल्ली विवि में दाखिले के लिए जुटी विद्यार्थियों की भीड़ - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2021-22 में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज (यूजी) में दाखिले के लिए पहले पांच कट ऑफ जारी हो सकती हैं। हर कट ऑफ में दाखिले के लिए छात्रों को पूर्व की भांति तीन दिन ही मिलेंगे। यदि चार कट ऑफ के बाद कॉलेजों में सीटें भर गईं, तब भी दाखिले बंद किए जा सकते हैं। वहीं, सीटें खाली रहने की सूरत में ही छठी-सातवीं तक कट ऑफ निकाली जा सकती हैं। 

विज्ञापन


डीयू प्रशासन का मानना है कि इस बार छात्रों का पास प्रतिशत बेहतर होने से सीटें जल्द भरने की उम्मीद है। दूसरी तरफ डीयू दाखिले के लिए कट ऑफ शेड्यूल तैयार कर लिया गया है, इस सप्ताह तक इसके फाइनल होने की उम्मीद है। इस पर अधिकारिक मंजूरी मिलते ही इसे जारी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


डीयू दाखिला डीन प्रो. पिंकी शर्मा ने बताया कि पहले पांच कट ऑफ आ सकती है। इसका शेड्यूल इस सप्ताह तक फाइनल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि पांच कट ऑफ का आना पूरी तरह से सीटें भरने पर निर्भर करेगा। पांच कट ऑफ से पहले कॉलेजों में सीटें भर गईं तो इससे पहले भी दाखिले बंद हो सकते हैं। वहीं यदि सीटें नहीं भरती तो छठी और सातवीं कट ऑफ भी निकाली जा सकती हैं। चूंकि इस बार सभी बोर्ड का बारहवीं का रिजल्ट काफी बेहतर रहा है, इस कारण से छात्रों का पास प्रतिशत काफी अच्छा है। ऐसे में सीटें पहले भी भर सकती हैं। छठी-सातवीं कट ऑफ तक भी सीटें नहीं भरने पर या तो कट ऑफ या फिर स्पेशल कट ऑफ निकाली जा सकती हैं। मालूम हो कि बीते साल आठ कट ऑफ निकाली गई थी और उसके बाद सीटें नहीं भरने पर स्पेशल कट ऑफ भी जारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिले के लिए मिलेंगे तीन दिन
प्रो. पिंकी ने कहा कि दाखिले के लिए मिलने वाले दिनों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दाखिले के लिए पूर्व की भांति तीन दिन ही मिलेंगे। पहले यह प्रस्ताव था कि दाखिले के लिए दो दिन दिए जाएं। उन्होंने कहा कि दाखिले के लिए दो दिन कॉलेजों के लिए व्यवहारिक नहीं होगा। पास प्रतिशत उच्च होने के कारण एक कट ऑफ में जितने भी छात्र आ रहे होंगे उन सबका दाखिला तीन दिन में करना होगा। दाखिले में कॉलेजों को भी दिक्कत ना हो इसके लिए तीन दिन ही रखे गए हैं। 


पहली कट ऑफ की तिथि पहले ही तय
पहली कट ऑफ एक अक्तूबर को जारी होगी। यह अगस्त में ही तय किया जा चुका है। दो अक्तूबर को गांधी जयंती का अवकाश होने और तीन अक्तूबर को रविवार होने के कारण पहली कट ऑफ के दाखिले 04 अक्तूबर तक ही शुरू हो सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed