फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Union Minister Satyapal Singh Baghel said That Hindi should have been the language of development after independence Latest News Update

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल बोले- आजादी के बाद हिंदी होनी चाहिए थी विकास की भाषा

Sun, 28 Nov 2021 03:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 28 Nov 2021 03:54 PM IST
सार

हिंदी साहित्य भारती के एक कार्यक्रम में शनिवार को लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री बघेल ने कहा कि जो देश अपनी संस्कृति, भाषा और पूर्वजों का सम्मान नहीं कर सकता, वह कभी आगे नहीं बढ़ सकता।

विज्ञापन
Delhi: Union Minister Satyapal Singh Baghel said That Hindi should have been the language of development after independence Latest News Update
हिंदी साहित्य भारती के कार्यक्रम के लोगों को पुरस्कृत करते हुए केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल ने कहा है कि देश की आजादी के साथ ही हिंदी को विकास की भाषा घोषित कर दिया जाना चाहिए था। फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों ने यह साबित कर दिया है कि अंग्रेजी के बिना अपनी भाषा में शिक्षा और कामकाज करके देश को ज्यादा विकसित किया जा सकता है। यह देश का दुर्भाग्य है कि हिंदी को अब तक विकास की भाषा के रूप में विकसित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में कभी अंग्रेजी का पखवाड़ा नहीं मनाया जाता है, लेकिन भारत में हिंदी का पखवाड़ा मनाने की आवश्यकता पड़ती है, यह हिंदी भाषा का अपमान है। 

विज्ञापन


हिंदी साहित्य भारती के एक कार्यक्रम में शनिवार को लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री बघेल ने कहा कि जो देश अपनी संस्कृति, भाषा और पूर्वजों का सम्मान नहीं कर सकता, वह कभी आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि यह समझने की आवश्यकता है कि मैकाले ने किन परिस्थितियों में अंग्रेजी भाषा में शिक्षा देने की नीति अपनाई थी। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से वह अंग्रेजीराज के प्रति समर्पित नौकर तैयार करना चाहती थी, जबकि आवश्यकता है कि नौकरशाही को जनता के प्रति ज्यादा समर्पित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि हिंदी को आगे बढ़ाने और उसे अपनाने की आवश्यकता है, तभी देश आगे बढ़ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed