दिल्ली: घर के सामने शराब पीने पर दो परिवार आपस में भिड़े, सात घायल
पुलिस को रविवार देर रात आरजेडटी ब्लॉक निहाल विहार में दो परिवारों के बीच मारपीट होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से घायल हुए सात लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से पांच लोगों को मामूली चोट लगी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निहाल विहार इलाके में घर के सामने शराब पीने को लेकर दो परिवार आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। पांच घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों पक्षों की ओर से मारपीट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस को रविवार देर रात आरजेडटी ब्लॉक निहाल विहार में दो परिवारों के बीच मारपीट होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से घायल हुए सात लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से पांच लोगों को मामूली चोट लगी थी। उन्हें अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि हरबंस सिंह और रामसिंह का इलाज चल रहा है।
हरबंस सिंह ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में डेयरी चलाने वाला मनोज कुमार उसके घर के सामने वैन में बैठकर शराब पी रहा था। शराब पीने से मना करने पर उसने अपने परिवार के सदस्यों को बुला लिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। बचाव में आए उसके परिवार के चार सदस्यों की पिटाई कर दी। वहीं दूसरे पक्ष ने हरबंस और उसके परिवार वालों पर मारपीट का आरोप लगाया।
डेयरी को लेकर पहले से था तनाव
छानबीन करने पर पता चला कि मनोज डेयरी के मवेशियों को दिन में खुला छोड़ देता था। मवेशी हरबंस के घर के सामने गंदगी कर देते थे। कुछ दिन पहले हरबंस ने निगम कार्यालय में मनोज की डेयरी को हटाने के लिए शिकायत कर दी थी। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी।
घर से सामने शराब पीने से रोका तो पीट दिया
रविवार को मनोज को घर के सामने शराब पीते देख हरबंस ने उसे टोक दिया, जिससे मनोज आगबबूला हो गया और हरबंस की पिटाई कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और दोनों पक्ष के लोगों व प्रत्यक्षदर्शी का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।