फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Two brothers stabbed for abusing sister one seriously injured police arrested four accused

दिल्ली: बहन को अपशब्द कहने पर दो भाईयों को चाकुओं से गोदा, एक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने चार आरोपी किए गिरफ्तार

Sat, 05 Mar 2022 04:02 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 05 Mar 2022 04:02 AM IST
सार

गुरुवार रात सन्नी और भरत की आरोपियों से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। रात में दोनों दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों भाईयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

विज्ञापन
Delhi: Two brothers stabbed for abusing sister one seriously injured police arrested four accused
चाकू से हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बहन को अपशब्द कहने पर गुरुवार रात मंगोलपुरी में हमलावरों ने दो भाईयों को चाकुओं से गोद दिया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत नाजुक है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर देर रात हमले में शामिल एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


घायल भाईयों की पहचान सुल्तानपुरी निवासी सन्नी और भरत के रूप में हुई है। दोनों मंगोलपुरी वाई-ब्लॉक स्थित ऑटो मार्केट में मैकेनिक का काम करते है। गुरुवार रात पुलिस को वाई ब्लॉक मंगोलपुरी में दो युवकों को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि दोनों घायल सगे भाई हैं और उन्हें पास के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अस्पताल पहुंची और भरत के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

शुरुआती जांच में पता चला कि गुरुवार रात सन्नी और भरत की आरोपियों से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। रात में दोनों दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों भाईयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। पुलिस को पता चला कि सभी आरोपी मंगोलपुरी वाई ब्लॉक के रहने वाले हैं।

नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस इनके ठिकानों पर दबिश दी और देर रात सभी आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार तीन आरोपियों की पहचान कासिफ, फरदीन, दानिश के रूप में हुई है। जबकि एक आरोपी नाबालिग है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों भाईयों ने उनकी बहन को अपशब्द कह दिया था, जिसका विरोध करने पर दोनों भाई झगड़ा करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed