{"_id":"6463fd3608e6917aef08caf4","slug":"delhi-tracking-and-adventure-trail-to-be-built-in-yamuna-flood-area-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: यमुना बाढ़ क्षेत्र में बनेगा ट्रैकिंग व एडवेंचर ट्रेल, LG ने सिग्नेचर ब्रिज के पास रखी परियोजना की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: यमुना बाढ़ क्षेत्र में बनेगा ट्रैकिंग व एडवेंचर ट्रेल, LG ने सिग्नेचर ब्रिज के पास रखी परियोजना की नींव
Wed, 17 May 2023 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 May 2023 03:31 AM IST
सार
एलजी वीके सक्सेना ने मंगलवार को सिग्नेचर ब्रिज के निकट दिल्ली के पहले ट्रैकिंग और एडवेंचर ट्रेल का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
यमुना क्षेत्र में एलजी सक्सेना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना के पूर्वी छोर पर बाढ़ क्षेत्र में जल्द ही 11 किलोमीटर लंबा दिल्ली का सबसे बड़ा ट्रैकिंग व एडवेंचर ट्रेल बनाया जाएगा। एलजी वी के सक्सेना ने मंगलवार को सिग्नेचर ब्रिज के निकट दिल्ली के पहले ट्रैकिंग और एडवेंचर ट्रेल का शिलान्यास किया। इसका निर्माण टेरिटोरियल आर्मी की इको बटालियन द्वारा किया जा रहा है। यह ट्रैक पूरी तरह से कच्ची सड़क वाला होगा।
विज्ञापन
यमुना के पूर्वी तट के डूबक्षेत्र में बन रहा यह 11 किलोमीटर का ट्रैक विभिन्न तरह के पेड़ों, घास के मैदान, और रंग बिरंगे फूलों के बीच से होकर गुजरेगा। यह ट्रैक आईटीओ बैराज पर असिता तक फैला हुआ होगा। यह पूरा ट्रैक हरा-भरा होगा और गढ़ी मांडू, शास्त्री पार्क, पुराने रेलवे ब्रिज, गीता कॉलोनी ब्रिज, असिता से गुजरते हुए आईटीओ बैराज तक जाएगा।
विज्ञापन
एलजी ने यमुना के बाढ़ क्षेत्र के कायाकल्प और पुनरुद्धार की संकल्पना प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि यमुना के बाढ़ क्षेत्र को इस तरह से विकसित किया जाना चाहिए, जहां दिल्ली के लोग खुद को इससे जोड़ सकें और यमुना के पुनरुद्धार में भागीदार बन सकें। इसी उद्देश्य के साथ यमुना का कायाकल्प किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में असिता, बांसेरा, गढ़ी मांडू और बेला पार्क तक ट्रिपल ग्रिड प्लांटेशन (पेड़ों की पंक्ति के बीच पर्याप्त जगह) अभियान चलाया गया। वहीं कुदसिया घाट का विकास किया गया और अब ट्रैकिंग एडवेंचर ट्रेल का शिलान्यास किया गया है। सिविक एजेंसियों के साथ मिलकर टेरिटोरियल आर्मी की बटालियन ने यमुना बाढ क्षेत्र की सफाई का काम कर रही है। उसने यमुना बाढ़ क्षेत्र में कचरे को डंप होने से बखूबी रोका है।