फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : street dogs rampage in Vasant Kunj, now 13 year old child scratched

Delhi : वसंत कुंज में लावारिस कुत्तों का कोहराम, अब 13 साल के बच्चे को नोंचा

Wed, 19 Apr 2023 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Apr 2023 06:39 AM IST
सार

कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि जब कुत्ते बच्चे को नोंच रहे थे उसी समय उसके परिजन मौके पर आ गए। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

विज्ञापन
Delhi : street dogs rampage in Vasant Kunj, now 13 year old child scratched
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वसंत कुंज के रंगपुरी पहाड़ी इलाके में लावारिस कुत्तों ने 13 वर्ष के बच्चों को नोंच डाला। कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि जब कुत्ते बच्चे को नोंच रहे थे उसी समय उसके परिजन मौके पर आ गए। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इससे पहले इसी इलाके में 10 मार्च को कुत्तों के झुंड ने दो सगे भाइयों को तीन दिन के भीतर नोंचकर मार डाला था।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रंगपुरी पहाड़ी में रहने वाले मकसूद के घर में पत्नी शबीना बीवी के अलावा चार बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा 13 वर्षीय सिराजुद्दीन सोमवार सुबह सामान लेने दुकान पर जा रहा था। वह कुछ ही दूर चला होगा कि 13 से 14 लावारिस कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और उसे नोंचने लगे। बच्चे की चीखने व चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उसे कुत्तों से बचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed