{"_id":"60a895c81d2d4c5e384b075f","slug":"delhi-should-be-renamed-as-indraprastha-demands-bjp-leader-subramanian-swami","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलाव: क्या दिल्ली का नाम अब होगा इंद्रप्रस्थ? भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलाव: क्या दिल्ली का नाम अब होगा इंद्रप्रस्थ? भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने उठाई मांग
Sat, 22 May 2021 11:15 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 22 May 2021 11:15 AM IST
सार
भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने शनिवार को ट्वीट कर दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ किए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि जबतक ऐसा नहीं किया जाता, तब तक देश विवादों से घिरा रहेगा।
विज्ञापन
Subramanian swami
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य डॉ. सुब्रमण्यन स्वामी ने शनिवार को ट्वीट कर राजधानी दिल्ली का नाम बदले जाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने द्रौपदी ट्रस्ट की डॉ. नीरा मिस्रा द्वारा किए गए एक शोध का भी हवाला दिया है।
विज्ञापन
स्वामी में दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ रखने की मांग उठाई है। उन्होंने लिखा कि डॉ. नीरा मिस्रा के शोध में पाए गए तथ्य राजधानी के दोबारा नामकरण के लिए पर्याप्त हैं। इसके साथ ही स्वामी ने यह भी लिखा कि तमिलनाडु के एक महान ऋषि ने मुझे बताया था कि जबतक दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ नहीं कर दिया जाता तबतक देश में विवादों की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
बता दें कि डॉ. नीरा मिस्रा ने अपने शोध पत्र में ऐसे कई साक्ष्य इकट्ठे किए हैं जिनसे यह प्रमाणित होता है कि वर्षों पहले मौजूदा दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ हुआ करता था। शोध में बताया गया है कि महाभारत में तो इसका जिक्र है ही, साथ ही 1911 में ब्रिटिश सरकार की अधिसूचना में भी इसके प्रमाण मिलते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के रिकॉर्ड के साथ ही ब्रिटिश व मुगल शासन के राजस्व व अन्य रिकॉर्ड में भी इसका नाम इंद्रप्रस्थ होने का उल्लेख है।
विज्ञापन
Hindu Renaissance requires the renaming of New Delhi as Indraprastha. Research of Dr. Neera Misra of https://t.co/JNHCgHes1m is sufficient for renaming. A great sage in Tamil Nadu told me that unless the Capital of India is named Indraprastha, we shall remain a nation in conflict
— Subramanian Swamy (@Swamy39) May 21, 2021