फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Rumors of imposing curfew on weekends crowds gathered outside liquor contracts

दिल्ली: वीकेंड पर कर्फ्यू लगाने की रही अफवाह, शराब के ठेकों के बाहर जुटी रही लोगों की भीड़

Thu, 30 Dec 2021 11:07 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 30 Dec 2021 11:07 PM IST
सार

दिल्ली में नए साल से पहले अफवाहों का बाजार गर्म है। नए साल की पूर्व संध्या पर शराब के ठेके बंद होने की अफवाह वायरल होने पर लोग गुरुवार शाम को ही शराब खरीदते नजर आए।

विज्ञापन
Delhi Rumors of imposing curfew on weekends crowds gathered outside liquor contracts
दिल्ली में गुरुवार शाम शराब की एक दुकान पर कतार में लगे लोग - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू होने की अफवाह की बीच बृहस्पतिवार शाम से ही शराब की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखी। लक्ष्मी नगर, कनॉट प्लेस, गोल मार्केट, प्रीत विहार, कृष्णा नगर, करोल बाग व मुखर्जी नगर समेत अधिकांश इलाकों की शराब की दुकानों पर लंबी-लंबी लाइनें देखी गई।

विज्ञापन


उधर, ग्रैप लागू होने के बाद होटल व रेस्तरां में रद हो रही नए साल की पार्टियों की बीच अधिकांश दिल्लीवासी अब घर पर ही नए साल का जश्न मनाने के मू़ड में हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच बृहस्पतिवार को दोपहर में सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी कि सरकार वीकेंड कर्फ्यू लागू कर सकती है, जिससे सभी दुकानों को बंद करने के साथ अन्य पाबंदियों को लागू किया जाएगा। ऐसे में सोशल मीडिया पर ही लोगों ने नए साल का जश्न मनाने के लिए अपनी दलीलें देना शुरू कर दिया। इसमें से कई लोगों ने शराब की खरीददारी को लेकर अपनी दलीलें दी। इसके बाद शाम तक देखते ही देखते शराब की दुकानों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिलीं।

विज्ञापन

पहले ही खरीद ली पर्याप्त शराब

गोल मार्केट इलाके में शराब खरीदने पहुंचे एक युवक जतिन अरोड़ा ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर जानकारी मिली है कि कोरोना संक्रमण की बढ़ती दर और नए साल को देखते हुए सरकार वीकेंड पर दुकानों को बंद करने जा रही है। इसलिए उन्होंने अपने दोस्तों के साथ घर में ही पार्टी का कार्यक्रम बनाया हुआ है। इस वजह से वह वीकेंड से पहले ही शराब की खरीददारी करने पहुंच गए थे। नए साल की जश्न को लेकर उन्होंने पर्याप्त मात्रा में शराब की खरीददारी की।

वहीं, एक अन्य खरीददार अनमोल त्रिवेदी ने कहा कि दोपहर से ही सोशल मीडिया पर वीकेंड कर्फ्यू को लेकर चर्चा का माहौल गर्म है। इसको देखते हुए उन्होंने अपने दोस्तों को भी शराब की खरीददारी के लिए फोन पर बोल दिया था। उन्होंने अपने दोस्तों समेत नए साल के जश्न के लिए शराब की खरीददारी की।

अधिकांश लोग घरों में ही मनाएंगे नए साल का जश्न

ग्रैप लागू होने से रद हो रही नए साल की पार्टियों को देखते हुए अधिकांश लोगों ने घरों पर ही नए साल का जश्न मनाने का मूड बनाया है। कृष्णा नगर निवासी विक्रम तनेजा ने कहा कि उन्होंने नए साल के लिए एक सप्ताह पहले प्लान बनाया था। लेकिन, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने सब कुछ बिगाड़ दिया है। इस वजह से अब घर में ही दोस्तों के साथ नया साल का जश्न मनाया जाएगा। संक्रमण कम होने पर बाहर जाकर पार्टी करने की योजना है। वहीं, पीएसयू में कार्यरत व भजनपुरा निवासी सुमित बंदूनी ने कहा कि उन्होंने नए साल के जश्न के लिए दक्षिणी दिल्ली स्थित एक रेस्तरां में पार्टी की योजना बनाई गई थी, लेकिन अब कोरोनो को देखते हुए घर में ही सारी व्यवस्था करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed