दिल्ली: एमसीडी चुनाव की तैयारी तेज की, भाजपा की चुनाव समितियों का गठन
एमसीडी चुनावों की घोषणा बुधवार तक होने का कयास लगाया जा रहा है। इसके पूर्व ही भाजपा ने चुनाव को देखते हुए एक कमेटी गठित की है। इस कमेटी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता प्रचार समिति के प्रमुख होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी एमसीडी चुनाव को लेकर भाजपा ने जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार पार्टी कार्यालय में बैठकों का दौर चला। अगले महीने होने वाले चुनाव को देखते हुए चुनाव संबंधी समितियों का गठन प्रदेश भाजपा ने शुरू कर दिया है।
अब तक पार्टी चुनाव प्रचार, चुनाव प्रचार के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों की पहचान करने और एमसीडी चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के इच्छुक विपक्षी पार्टियों पर ध्यान केंद्रीत कर रही थी। इसके लिए बाहरी लोगों की स्क्रीनिंग के लिए समितियों का गठन किया है।
एमसीडी चुनावों की घोषणा बुधवार तक होने का कयास लगाया जा रहा है। इसके पूर्व ही भाजपा ने चुनाव को देखते हुए एक कमेटी गठित की है। इस कमेटी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता प्रचार समिति के प्रमुख होंगे।
पार्टी के नेताओं ने कहा कि दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष अशोक गोयल और विष्णु मित्तल समिति के सदस्य होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल स्क्रीनिंग कमेटी का नेतृत्व कर रहे हैं और दिल्ली भाजपा की वरिष्ठ नेता आरती मेहरा भी इस कमेटी की सदस्य होंगी। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।