फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police will soon call Former BSP MP Akbar Ahmed Dumpy for questioning

दिल्ली पुलिस सांसद को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाएगी, बिना गिरफ्तारी के भी चार्जशीट दाखिल कर सकती है पुलिस

Sun, 21 Feb 2021 11:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Feb 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police will soon call Former BSP MP Akbar Ahmed Dumpy for questioning
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली पुलिस आजमगढ़ से बसपा के पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाएगी। पुलिस पूर्व सांसद से पूछताछ तो करेगी, मगर इस मामले में पूर्व सांसद को गिरफ्तार किए बिना ही चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अभी इस मामले में रणनीति तैयार कर रही है। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जाएगा। दक्षिण-पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेता शाजिया इल्मी की शिकायत पर सांसद के खिलाफ तीन धाराओं भद्दे कमेंट करने, घूरने व जान से मारने की धमकी देने का मामला वसंतकुंज(साउथ) थाने में छह फरवरी को मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन लोगों की पहचान की जा रही है कि जो घटना के समय पार्टी में मौजूद थे। पुलिस इन लोगों के बयान भी दर्ज करेगी। पुलिस ने पार्टी में शामिल लोगों की आयोजक  चेतन सेठ से सूची मांगी है। इसके अलावा पार्टी की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार या तो सांसद को गिरफ्तार किए बिना ही चार्जशीट की जाएगी। या फिर सांसद को बाउंन-डाउन किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed