फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police use water cannon against BJP workers protesting against Delhi government over water crisis

पानी पर बवाल: दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने की पानी की बौछार

Mon, 12 Jul 2021 02:47 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 12 Jul 2021 02:47 PM IST
सार

दिल्ली में पानी के संकट को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए पुलिस को पानी के फव्वारों का इस्तेमाल करना पड़ा। 
 

विज्ञापन
Delhi Police use water cannon against BJP workers protesting against Delhi government over water crisis
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी दिल्ली में साफ पानी की समस्या और उसपर हो रही राजनीति, दोनों की गहराती जा रही है। सोमवार को पानी के संकट को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए पुलिस को पानी के फव्वारों का इस्तेमाल करना पड़ा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले रविवार को भी दिल्ली भाजपा ने आप कार्यकर्ताओं पर प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर पर हमला करने का आरोप लगाया था। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आरोप लगाया था कि आप के गुंडों ने क्षेत्र के कई घरों का पानी कनेक्शन काट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इस बारे में पुलिस से संज्ञान लेकर दोषियों को पकड़ने की मांग की थी। आम आदमी पार्टी के इस गुंडागर्दी की निंदा करते हुए उन्होंने कहा था कि सरकार दिल्ली वालों को अपने दावे के अनुरूप पीने के साफ पानी देने में विफल रही है। जब इसका विरोध किया गया तो लोगों को साफ पानी देने की वजह घर के पानी कनेक्शन काटने की राजनीति केवल संवेदनहीन आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। 


मल्होत्रा ने कहा कि घोटालों में घिरी सरकार इस तरह की हरकतों पर उतर जाएगी कि जांच की मांग करने वाले विपक्षी दल के मुखिया के घर पर हमले करने लगेगी, यह किसी ने सोचा नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed