{"_id":"61da644c88ede32f3f00f312","slug":"delhi-police-special-cell-arrested-sullideals-app-creator-and-mastermind-from-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sulli Deals App Creator Arrested: इंदौर से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बीसीए का छात्र है 25 साल का ओंकारेश्वर ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sulli Deals App Creator Arrested: इंदौर से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बीसीए का छात्र है 25 साल का ओंकारेश्वर ठाकुर
Sun, 09 Jan 2022 09:57 AM IST
सुशील कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 09 Jan 2022 09:57 AM IST
सार
बुल्ली बाई एप मामले में ताबड़तोड़ गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने सुल्ली डील्स एप के निर्माता और मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सुल्ली डील्स एप के निर्माता और मास्टरमाइंड इंदौर से गिरफ्तार
- फोटो : ट्विटर एएनआई
विस्तार
बुल्ली बाई एप मामले में ताबड़तोड़ गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने सुल्ली डील्स एप के निर्माता और मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी आईएफएसओ केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि वह समुदाय विशेष की महिलाओं को ट्रोल करने के लिए बनाए गए ट्विटर पर ट्रेड-ग्रुप का सदस्य था।
विज्ञापन
डीसीपी आईएफएसओ ने बताया कि 'बुली बाई' एप के मास्टरमाइंड नीरज बिश्नोई से पूछताछ के दौरान, हमें ऐसे सबूत मिले जिनसे हमें ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार करने में मदद मिली। ओंकारेश्वर से पूछताछ की जा रही है साथ ही उनके लैपटॉप की फोरेंसिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Aumkareshwar Thakur, #SulliDeals app creator and mastermind arrested from Indore. He was the member of Trad-Group on Twitter made to troll Muslim women: DCP KPS Malhotra, Intelligence Fusion and Strategic Operations (IFSO), Delhi Police Special Cell pic.twitter.com/Eb55Kqrwai
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 9, 2022
महिलाओं को बदनाम करने के लिए रची साजिश
पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप इंदौर से गिरफ्तार किया है। उसका जन्म 17 जनवरी 1996 को हुआ था। उन्होंने आईपीएस अकादमी इंदौर से बीसीए किया है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह ट्विटर पर एक ट्रेड-ग्रुप का सदस्य था और समुदाय विशेष की महिलाओं को बदनाम करने और ट्रोल करने के लिए साजिश रची थी।
उसने गिटहब पर एक कोड विकसित किया था। गिटहब की पहुंच समूह के सभी सदस्यों के पास थी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एप को शेयर किया था। समूह के सदस्यों द्वारा महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की गईं।
बुल्ली बाई का भी मास्टरमाइंड गिरफ्तार
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बुल्ली बाई एप के निर्माता व मास्टरमाइंड नीरज बिश्वनोई को भी असम से गिरफ्तार कर लिया। उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उसने पुलिस कस्टडी में दो बार खुदकुशी करने की कोशिश की है।
पुलिस को पकड़ने की दी थी चुनौती
डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि आरोपी 15 वर्ष की उम्र से ही हैकिंग कर रहा है। वह भारत समेत पाकिस्तान के स्कूल व विश्वविद्यालयों की साइटों से छेड़छाड़ व हैकिंग करता रहा है। स्कूलों से संबंधित वेबसाइटों को हैक करने के उसके दावों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि वह जापानी के एनिमेशन गेम के किरदार गीयू (जीआईवाईयू) से काफी प्रभावित था। वह गीयू के नाम से ही ट्विटर हैंडल बनाता था। इसके जरिए ही उसने देश की पुलिस को खुद को पकड़ने की चुनौती थी।