फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police solved Charter accountant murder case miscreant arrested five more cases solved

दिल्ली: चार्टर्ड अकाउंटेंट की गोली मारकर हत्या की गुत्थी सुलझी, बदमाश गिरफ्तार, सुलझे पांच और मामले

Tue, 30 Mar 2021 10:02 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 30 Mar 2021 10:02 PM IST
सार

  • आदर्श नगर इलाके में 16 मार्च को सीए की हत्या की गई थी
  • खंगाले एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे
  • आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

विज्ञापन
delhi police solved Charter accountant murder case miscreant arrested five more cases solved
arrest - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में 16 मार्च को चार्टर्ड अकाउंटेंट की गोली मारकर हत्या करने की गुत्थी को जिले के स्पेशल स्टाफ और लोकल पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में गांव गोकुला, नवाबगंज, गोंडा, यूपी निवासी जय कुमार सिंह (22) को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस ने एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद गिरफ्तार किया है। जय कुमार छह मार्च को ही जेल से बाहर आया था। लूटपाट के इरादे से उसने चार्टर्ड अकाउंटेंट की हत्या कर दी थी। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस कोर्ट में उसकी रिमांड लेने की अर्जी लगाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि 16 मार्च को मजलिस पार्क निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट अनिल अग्रवाल (40) अपनी पत्नी अंजू अग्रवाल के साथ अपने निर्माणाधीन को देखने पहुंचे थे। एमजी रोड, आदर्श नगर में इनका नया मकान बन रहा था। वह मकान के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद थे, इस बीच सफेद रंग की स्कूटी पर आया एक युवक अंदर घुसा, उसने अनिल को देखकर अचानक गोली चला दी। वारदात के बाद वह फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शुरू की थी जांच
अनिल की गले के पास गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हत्या किसने और क्यों की इसका खुलासा नहीं हो पा रहा था। पुलिस को अंजू ने बताया कि युवक सफेद रंग की स्कूटी पर आया था। स्कूटी के अगले मडगार्ड पर लाल और नीले रंग की पट्टी बनी हुई थी। पुलिस ने उसके आधार पर करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सात फरवरी को स्कूटी पटेल नगर इलाके से चारी हुई थी।

वारदात के  बाद से ही आरोपी चल रहा था आरोप
फिलहाल स्कूटी का इस्तेमाल हाल में जेल से बाहर आया जय कुमार कर रहा था। जेल रिकॉर्ड से उसके निवास का पता किया गया तो ओंकार नगर का मिला। लेकिन वह वहां से काफी समय पहले छोड़कर जा चुका था। इसके बाद आनंद पर्वत और शास्त्री नगर के निवास का भी पता चला, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश में जय कुमार के गांव गोंडा एक टीम को रवाना किया। लेकिन आरोपी वहां से भी फरार हो गया। 


इंद्रलोक इलाके से किया गिरफ्तार
काफी जांच के बाद रविवार को उसे दिल्ली इंद्रलोक इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह नशे का आदी है। इससे पूर्व वह नौ मामलों में शामिल रह चुका है। अब उसकी गिरफ्तारी से हत्या, लूट, झपटमारी और वाहन चोरी के पांच मामले सुलझे हैं। घटना वाले दिन वह लूटपाट के इरादे से अनिल के निर्माणाधीन मकान में घुसा था, अचानक अनिल को सामने पाकर उसने गोली चला दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed