फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police says Mangolpuri murder case transferred to Crime Branch

Rinku Sharma Murder Case: रिंकू हत्याकांड की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, इलाके में तनाव का माहौल

Sat, 13 Feb 2021 09:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Feb 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police says Mangolpuri murder case transferred to Crime Branch
rinku sharma - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मंगोलपुरी में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस ने इस मामले में पांचवें आरोपी ताशुद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया है।  वहीं, रिंकू शर्मा हत्या के मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है। आपको बता दें कि दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार देर रात हमलावरों ने भाजपा युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता की लाठी से पिटाई के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव फैल गया। जिसकी वजह से इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। हालांकि, परिवार वालों का आरोप है कि दशहरा पर राममंदिर पार्क में प्रोग्राम को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से युवक की हत्या की गई है। इसके अलावा एक ओर एक बड़ा वर्ग ये आरोप लगा रहा है कि उसकी हत्या राम मंदिर के लिए चंदा मांगने की वजह से हुई वहीं पुलिस की थ्योरी इस मामले में पूरी तरह से अलग है
विज्ञापन


पुलिस ने जो जांच की है उसके आधार पर अतिरिक्त डीसीपी एस धामा ने बताया है कि 25 वर्षीय रिंकू पर 10 फरवरी की रात जन्मदिन की पार्टी में चाकू से हमला हुआ था। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपियों और उसके बीच झगड़ा एक रेस्टोरेंट को बंद करने को लेकर हुआ था। पुलिस का कहना है कि इस हत्या के मामले से किसी भी और वजह का जोड़ा जाना तथ्यात्मक रूप से गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया है कि रिंकू पर हमला करने वाले सभी उसे जानते थे। दोनों पक्षों में खाने के दुकान को खोलने को लेकर झगड़ा चल रहा था। यह दोनों दुकानें आसपास थीं। पुलिस ने परिवार की शिकायत के बाद सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, घटना से नाराज लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इसी बीच कुछ लोगों ने आरोपियों के घर पहुंचकर तोड़फोड़ कर डाली। एहतियात के तौर पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है। 

भाजपा ने की पांच लाख रुपये देने की घोषणा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रिंकू की हत्या की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रिंकू के परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होंने पांच लाख रुपये की मदद देने का एलान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed