फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police register an FIR against app named SULLI DEAL stealing photos of Muslim women

दिल्ली: साइबर सेल ने मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर डालने पर सुल्ली डील्स एप के खिलाफ दर्ज किया मामला

Thu, 08 Jul 2021 05:15 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 08 Jul 2021 05:15 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर इन महिलाओं को टॉरगेट किया गया। दिल्ली महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लिया था और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी थी। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने गिटहब एप से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
Delhi Police register an FIR against app named SULLI DEAL stealing photos of Muslim women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने सुल्ली डील्स मोबाइल एप्लीकेशन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुल्ली डील्स एप पर सैंकड़ों से ज्यादा मुस्लिम महिलाओं की उनकी अनुमति के बिना फोटो डाल दी गई। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसके बाद अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया था। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इन महिलाओं को टॉरगेट किया गया। दिल्ली महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लिया था और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी थी। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने गिटहब एप से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

 
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिर्पोटिंग पोर्टल पर मिली एक शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने सात जुलाई को आईसीपी की धारा 354-ए (छेड़छाड़) के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में गिटहब एप को नोटिस भेजकर जानकारी मांगी है। साइबर सेल के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी स्तर पर जांच की जा रही है। जांच अभी प्रारंभिक स्तर पर है, इसलिए इस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

क्या है मामला
साइबर सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया साइट मुस्लिम महिलाओं की फोटो लेकर होस्टिंग प्लेटफार्म गिटहब की मदद से सुल्ली हील्स नाम का एप बनाया गया। इस पर मुस्लिम महिलाओं की फोटो लगाकर गलत बातें की गईं। सुल्ली शब्द को ही गलत माना जाता है। इसके बाद इसे ट्विटर पर प्रचार किया गया। ये मामला तब संज्ञान में आया जब लोगों ने इसके बारे में ट्विटर लिखना शुरू किया और डील्स ऑफ दा डे लिखना शुरू किया। हालांकि ये अभी तक ये खुलासा नहीं हुआ है कि मुस्लिम महिलाओं की फोटो किसने अपलोड की है।  
 

गिटहब एप बनाने की अनुमति देता है
एक होस्टिंग प्लेटफार्म के रूप में गिटहब अपने प्रयोगकर्ताओं को व्यक्तिगत व प्रशासनिक एप बनाने की अनुमति देता है। वह इन एप को गिटहब मार्केट प्लेस में साझा करने व बेचने की भी अनुमति देता है। इस पर सुल्ली डील्स किसने बनाया इसका खुलासा गुरुवार शाम तक नहीं हो पाया था। साथ ही गिटहब एक होस्टिंग प्लेटफार्म है। वह ओपन सोर्स कोड का भंडार है। 

गिटहब पर बनाया सुल्ली डील्स एक बार ओपन होने के बाद एप यूजर को फाइंड योर सुल्ली डील ऑफ द डे, पर क्लिक करने के लिए कहता है। यह तब एक महिला की तस्वीर को आपको सुल्ली डील ऑफ द डे के रूप में दिखाएगा। महिला आयोग ने इसे गंभीर अपराध बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed