फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police pink brigade is ready to curb crime

वीरा दस्ता : अपराध पर अंकुश के लिए तैयार हैं दिल्ली पुलिस की ‘वीरांगना’, पिंक बूथ की स्थापना 

Sat, 23 Oct 2021 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Oct 2021 03:56 AM IST
सार

मध्य जिले में पहली बार बनाया गया महिला पिंक बूथ, बीट पर तैनात किया गया वीरा दस्ता। महिलाओं पर होने वाले अपराध पर नियंत्रण के साथ युवा और बच्चियों में पैदा करेगा विश्वास । 

विज्ञापन
Delhi Police pink brigade is ready to curb crime
करोलबाग में पिक बूथ... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य जिले की सड़कों पर अब दिल्ली पुलिस की ‘वीरांगना’ अपराध पर नियंत्रण करने को तैयार हैं। प्रशक्ति बीट पर तैनात वीरा दस्ता अपराध को काबू करेगा और महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के लिए उनके बीच जाकर उनमें विश्वास पैदा करेगा। दिल्ली पुलिस ने पहली बार करोलबाग में महिला पुलिसकर्मियों के पिंक बूथ की स्थापना की है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान शुक्रवार को बूथ का उद्घाटन किया और बीट पर तैनात वीरा दस्ते को इलाके में गश्त के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पहले पारंपरिक पुलिसिंग के लिए बीट में केवल पुरुष कर्मचारियों को तैनात किया जाता था, लेकिन अब जिले में हर प्रकार का अपराध रोकने के लिए महिला कर्मचारियों को प्रत्येक पुलिस स्टेशन की निर्धारित बीट में तैनात करने की पहल शुरू की गई है।
विज्ञापन


महिला कर्मचारियों का वीरा दस्ता सड़क पर होने वाले अपराध, महिला और बच्चों के खिलाफ अपराध को नियंत्रित करेगा। लोगों को सुरक्षित रखने के लिए दस्ता ईआरवी, क्यूआरटी, बाइक, स्कूटी पर संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त करेगा। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए उन्हें जिले की साइबर सेल और विशेष शाखा में भी तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं और लड़कियां कर सकती हैं शिकायत
पिंक बूथ पर तैनात रहने वाली महिला पुलिसकर्मी महिलाओं और लड़कियों की वास्तविक शिकायतों की सुनवाई कर उसका तुरंत निपटारा करेंगी। श्वेता चौहान ने बताया कि इसका उद्देश्य नागरिकों को अपराध की प्रवृत्ति के बारे में जागरूक करना और उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करना है। महिला पुलिसकर्मी युवा, महिलाओं और बच्चियों को उनके खिलाफ होने वाली हिंसा के मामलों की रिपोर्ट करने के लिए भी प्रेरित करेगी। महिला पुलिसकर्मी अपराध की रोकथाम, पता लगाने और जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इनमें लूट, झपटमारी, जेबतराशी, सेंधमारी और संगठित अपराध शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed