फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police is opening public convenience booth, e-FRI can be done and complaint also 

दिल्ली पुलिस खोल रही है जन सुविधा बूथ, शिकायत के साथ ही हो सकेगी ई-एफआईआर

Wed, 01 Sep 2021 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Sep 2021 05:21 AM IST
सार

पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में बड़े पैमाने पर जन सुविधा केन्द्र खोले जाएंगे। इस तरह का एक-एक जन सुविधा बूथ सोमवार को दक्षिण-पूर्व जिले में सनलाइट कॉलोनी में खोला गया। 

विज्ञापन
Delhi Police is opening public convenience booth, e-FRI can be done and complaint also 
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर खुला जन सुविधा बूथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं है। दिल्ली पुलिस अब आपके मुहल्ले व भीड़भाड़ वाले बाजार में बड़े स्तर पर जन सुविधा बूथ खोलने जा रही है। इस बूथ पर आप अपनी शिकायत दे सकते हैं या फिर किसी तरह की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में बड़े पैमाने पर जन सुविधा केन्द्र खोले जाएंगे। इस तरह का एक-एक जन सुविधा बूथ सोमवार को दक्षिण-पूर्व जिले में सनलाइट कॉलोनी में खोला गया। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में कई जगह पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एयरपोर्ट और एम्स के पास जन सुविधा बूथ चल रहे थे। पुलिस आयुक्त ने अब जन सुविधा बूथ बड़े पैमाने पर खोलने के आदेश दिए हैं। जन सुविधा केन्द्र मुहल्ले या फिर भीड़भाड़ वाले बाजार में खोले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिले के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि इन जन सुविधा बूथ पर ई-एफआईआर दर्ज की सकेगी। लोग किसी तरह की शिकायत दे सकते हैं। स्थानीय लोग किसी तरह की सहायता ले सकते हैं। इन बूथों पर कंप्यूटर रखा जाएगा, ताकि ई-एफआईआर या फिर चोरी की एफआईआर व एनसीआर लोग बूथ पर करवा सकें। छोटी-मोटी शिकायतों का निपटारा इन बूथों पर किया जा सकता है। इन बूथों पर पुलिसकर्मी कुछ घंटे के लिए या फिर पूरे दिन के लिए तैनात किए जाएंगे। 


दिल्ली पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस स्थानीय लोगों की मदद के लिए जन सुविधा बूथ खोलेगी। इसके लिए स्थानीय लोगों व आरडब्ल्यूए की मदद ली जा रही है। इसका उद्देश्य ये है कि बूथ में हमेशा पुलिसकर्मी रहेंगे तो पुलिस की इलाके में उपस्थिति हमेशा बनी रहेगी। इससे आपराधिक किस्म के लोग दूर रहेंगे। 


बूथ पर मौजूद पुलिसकर्मी लोगों को परामर्श देंगे कि वह समस्याओं को लेकर क्या करें या नहीं करें। बूथ होने से पुलिसकर्मियों को इलाके या बीट में बैठने की व्यवस्था भी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed