फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi police is investigating the complaint regarding the threat message and recorded calls

खुफिया एजेंसियों के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही भड़काऊ मैसेज व कॉल आने की जांच

Fri, 17 Jul 2020 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Delhi police is investigating the complaint regarding the threat message and recorded calls
पुरुषोत्तम वर्मा
विज्ञापन

नई दिल्ली। देश में भड़काऊ मैसेज व ऑडियो कॉल आने के मामले में गृहमंत्रालय अलर्ट हो गया है। गृहमंत्रालय ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जांच के आदेश दिए हैं। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को भड़काऊ मैसेज व रिकॉर्डेड कॉल आने के मामले में शिकायत मिलनी शुरू हो गई हैं। इन पर डीसीपी व एसीपी स्तर के अधिकारी जांच कर रहे हैं।
देश में पिछले काफी दिनों से भड़काऊ व जनभावनाओं को भड़काने वाली रिकार्डेड फोन कॉल व मैसेज आ रहे हैं। देश के खुफिया विभाग ने भी इनपुट दिए हैं कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के इशारे पर सिख फॉर जस्टिस नामक प्रतिबंधित संस्था द्वारा जनभावना भड़काने वाले मैसेज व ऑडियो कॉल की जा रही हैं। मैसेज में दिल्ली को दूसरा खालिस्तान बनाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल को शुक्रवार तक चार शिकायतें मिल चुकी हैं। शिकायत करने वालों में दो महिलाएं भी हैं। इन्होंने कहा है कि उनके पास रिकॉर्डेड फोन कॉल आई। वह फोन कॉल आने के बाद काफी डर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन फोन कॉल में कहा गया है कि दिल्ली को खालिस्तान बनाकर रहेंगे। पंजाब को अलग करके रहेंगे। इंडिया का कानून देश विरोधी हैं। शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि मैसेज व ऑडियो कॉल दिल्ली, पंजाब व हरियाणा के लोगों को की जा रही हैं।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये किसी व्यक्ति की शरारत हो सकती है या फिर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर ऐसा कर रही हैं। गृह मंत्रालय पूरे हालत पर नजर
बनाए हुए हैं। शिकायतों की जांच की जा रही है और जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा। स्पेशल सेल की साइबर सेल भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed