{"_id":"612d3bd98ebc3e79ec47c0d8","slug":"delhi-police-crime-branch-arrested-the-gangster-of-baba-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामयाबी: अपराध शाखा ने बाबा गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार, दिल्ली व गाजियाबाद में दर्ज हैं 15 से ज्यादा मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामयाबी: अपराध शाखा ने बाबा गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार, दिल्ली व गाजियाबाद में दर्ज हैं 15 से ज्यादा मामले
Tue, 31 Aug 2021 01:43 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:43 AM IST
सार
सुंदर ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी लोनी निवासी संजय के साथ लूटपाट की वारदात कर रहा था। उसने बताया कि जेल में बंद साथी शमशेर ने व्यवसायी के बारे में सूचना दी थी कि व्यवसायी रोज कैश ले जाता है। इन्होंने व्यवसायी को लूटने से पहले रैकी की थी।
विज्ञापन
बाबा गिरोह का सरगना सुंदर उर्फ बाबा किंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बाबा गिरोह के सरगना सुंदर उर्फ बाबा किंग (29) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से शाहदरा व पूर्वी जिले में लूटपाट की पांच वारदातों को सुलझाने का दावा किया है। आरोपी जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था और हथियारों के बल पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने लगा।
विज्ञापन
अपराध शाखा डीसीपी मनोज सी के अनुसार जगतपुरी में रहने वाले एक व्यवसायी ने शिकायत की थी कि वह दुकान बंद कर स्कूटी से 31 जुलाई को अपने घर जा रहा था। जब वह जगतपुरी रेडलाइट के पास पहुंचा तभी बिना हेलमेट बाइक से दो बदमाश वहां आए और पिस्टल के बल पर उससे 80 हजार रुपये रखा बैग, स्कूटी की चाबी और अन्य सामान लूटकर ले गए। जगतपुरी थाने में लूटपाट का मामला दर्ज किया गया था। इसी तरह की लूटपाट की कई वारदातें शाहदरा व पूर्वी दिल्ली में सामने आई थीं। अपराध शाखा के एसीपी अरविंद कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर दिनेश कुमार व इंस्पेक्टर अरूण सिद्धू की टीम भी जांच कर रही थी। इस टीम ने लूट वाले रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस टीम ने जांच के बाद मंगल बाजार, श्मशान घाट के नजदीक, राजीव गार्डन लोनी गाजियाबाद, यूपी निवासी सुंदर उर्फ बाबा किंग को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सुंदर ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी लोनी निवासी संजय के साथ लूटपाट की वारदात कर रहा था। उसने बताया कि जेल में बंद साथी शमशेर ने व्यवसायी के बारे में सूचना दी थी कि व्यवसायी रोज कैश ले जाता है। इन्होंने व्यवसायी को लूटने से पहले रैकी की थी। अपराध शाखा ने वर्ष 2016 में इसे कोतवाली में लूट के आरोप में गिरफ्तार किया था। कोविड के चलते इसे अप्रैल, 20 में पेरोल मिली थी। ये पेरोल जंप कर गया था और अपराधिक वारदात करने लगा। सिहानी गेट, गाजियाबाद पुलिस ने उसे अप्रैल, 2021 में गिरफ्तार किया था। इसके बाद इसे जमानत मिल गई थी। ये फिर अपराधि वारदात करने लगा था।
विज्ञापन