{"_id":"63b73915da687419ea21ef14","slug":"delhi-police-commissioner-agreed-policemen-keep-themselves-busy-on-the-mobile-phone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Police : आयुक्त ने माना- वायरलैस सेट छोड़ मोबाइल पर लगे रहते हैं पुलिसवाले, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Police : आयुक्त ने माना- वायरलैस सेट छोड़ मोबाइल पर लगे रहते हैं पुलिसवाले, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी
Fri, 06 Jan 2023 04:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 06 Jan 2023 04:15 AM IST
सार
इसे बेहद गलत आदत बताते हुए पुलिस आयुक्त ने अपने अधीनस्थों को खरी-खोटी सुनाई है। दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर आला अधिकारियों के साथ बैठक में पुलिस आयुक्त ने जाहिर तौर पर माना कि कंझावला कांड में हर कदम पर तालमेल की कमी रही।
विज्ञापन
संजय अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंझावला कांड में पुलिस की कार्यशैली पर उठ सवालों के बीच पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने भी माना है कि वायरलैस सेट का इस्तेमाल नहीं करने की वजह से वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर थानाध्यक्षों तक के बीच तालमेल की कमी है। सेट की जगह अधिकारी मोबाइल व व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
इसे बेहद गलत आदत बताते हुए पुलिस आयुक्त ने अपने अधीनस्थों को खरी-खोटी सुनाई है। दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर आला अधिकारियों के साथ बैठक में पुलिस आयुक्त ने जाहिर तौर पर माना कि कंझावला कांड में हर कदम पर तालमेल की कमी रही। इसमें तत्काल प्रभाव से सुधार करने की खातिर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि दिल्ली के पुलिस प्रमुख ने कहा कि कंझावला कांड के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के बीच संचार कमजोर रहा। इसकी वजह यह थी कि जिले व जोन के पुलिस अधिकारियों में समन्वय नहीं बना। इतनी बड़ी घटना पर समन्वय नहीं बनने से दिल्ली पुलिस की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन
वायरलैस का इस्तेमाल नहीं करने से सूचनाएं छिपी रह जाती हैं और कम्युनिकेशन ठीक से नहीं हो पाता। उन्होंने हिदायत दी कि पुलिस अधिकारी ज्यादा से ज्यादा वायरलैस सेट का इस्तेमाल करें। पुलिस प्रमुख ने अधिकारियों को कहा कि उन्हें चौकन्ना रहने की जरूरत है। हर घटना को चौकन्ना रहकर देखना चाहिए। उन्होंने मोबाइल व व्हाट्सएप पर बात बंद करने की हिदायत दी।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसे संकेत मिले हैं कि पुलिस आयुक्त वायरलैस के इस्तेमाल को लेकर जल्द ही मॉक ड्रिल शुरू कर सकते हैं। इस अधिकारी ने बताया कि सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तीन ऑपरेटर मिलते हैं। इनमें से एक ऑपरेटर वायरलैस को लेकर अधिकारी के साथ हमेशा साथ रहता है।
इसके बावजूद वायरलैस सेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। वैसे दिल्ली पुलिस में ये परंपरा बनती जा रही है कि घटना को छिपाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने वायरलैस का इस्तेमाल बिल्कुल बंद कर दिया है।