फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police arrests Boota Singh from Punjab

अपराध शाखा ने इनामी आरोपी बूटा सिंह को पंजाब से किया गिरफ्तार

Wed, 30 Jun 2021 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
delhi police arrests Boota Singh from Punjab
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लाल किला हिंसा मामले में एक और इनामी आरोपी बूटा सिंह को पंजाब से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने बूटा सिंह (26) की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। उसे पांच महीने बाद गिरफ्तार किया गया है। उस पर कथित तौर पर गणतंत्र दिवस हिंसा के दौरान लाल किले पर धार्मिक झंडा लगाने का आरोप है। आरोपी वीडियो में झंडा लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस का आरोप है कि परिवार के सदस्य व पड़ोसियों ने उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार करने के दौरान रोकने की कोशिश की थी। दिल्ली पुलिस ने उसे तीस हजारी कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बूटा सिंह लाल किले में केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ एक ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के दौरान मौजूद था। वह लालकिले पर धार्मिक झंडा लगाने में जुगराज सिंह के साथ था।
विज्ञापन

अपराध शाखा को जो वायरल वीडियो मिली है उसमें बूटा सिंह झंडा लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। वह किसान आंदोलन के समर्थन में था। बूटा सिंह अपने गांव के पांच-छह लोगों को दिल्ली लेकर आया था। लालकिला हिंसा के बाद आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध शाखा डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि पुलिस को बूटा सिंह के बारे में विशेष जानकारी मिली और एक टीम पंजाब भेजी गई। इसके बाद तलवंडी शोभा सिंह स्थित उसके गांव में छापे मारी की गई।
इस दौरान उसके परिवार और पड़ोसियों ने गिरफ्तारी का विरोध किया। उन्होंने पुलिस हिरासत से बूटा सिंह को छुड़ाने की कोशिश की थी। उन्होंने अपने ट्रैक्टरों से सड़कों को बंद कर दिया। दिल्ली पुलिस को स्थानीय पुलिस की सहायता लेनी पड़ी।

फेसबुक देखकर बन गया था कट्टरपंथी
आरोपी बूटा सिंह ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह विभिन्न समूहों के फेसबुक पोस्ट देखकर कट्टरपंथी बन गया था। कुछ पोस्ट उसे लोगों ने दिखाए थे। वह अक्सर सिंघु बार्डर जाता था और वहां के नेताओं के भाषणों से काफी प्रेरित हो गया था। साजिश के तहत बूटा सिंह ने अपने पांच-छह सहयोगियों और अन्य अज्ञात सशस्त्र बदमाशों के साथ लाल किले में प्रवेश किया और वहां हंगामा किया। झंडा लगाने के उसके काम ने हिंसक प्रदर्शनकारियों को लाल किले पर और अधिक तबाही मचाने के लिए प्रेरित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed