{"_id":"610f50968ebc3ef4500fa451","slug":"delhi-police-arrested-arms-smuggler-consignment-was-brought-from-madhya-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गुब्बारे बेचने की आड़ में करता था हथियारों की तस्करी, मध्य प्रदेश से लाया था खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: गुब्बारे बेचने की आड़ में करता था हथियारों की तस्करी, मध्य प्रदेश से लाया था खेप
Sun, 08 Aug 2021 09:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 08 Aug 2021 09:03 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने एक हथियार तस्कर को दबोचा है। तस्कर मध्य प्रदेश से हथियारों की खेप लेकर आया था और दिल्ली व एनसीआर के गैंगस्टरों तक पहुंचाना था।
विज्ञापन
हथियार तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ ने स्वतंत्रता दिवस से पहले हथियारों की एक बड़ी खेप जब्त की है। इस खेप को दिल्ली के गैंगस्टरों को पहुंचाना था। हथियार तस्करी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने घुम्मनहेड़ा इलाके से गिरफ्तार किया है। जो मध्य प्रदेश से हथियार की खेप लेकर आया था।
पुलिस की नजर से बचने के लिए आरोपी गुब्बारा बेचने वाला बनकर हथियार की तस्करी कर रहा था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 20 पिस्टल, चार कारतूस बरामद किए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव चौकी बांगर (नंगला उटावड), कोसी कलां, मथुरा यूपी निवासी मुफीद (27) के रूप में हुई है। छह अगस्त को पुलिस को हथियार तस्कर के घुम्मनहेड़ा इलाके में आने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर दी। रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस ने एक युवक को हाथ में गुब्बारा लेकर आते देखा। युवक की हरकत पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा।

युवक ने गुब्बारे को फेंककर पिस्टल निकाल ली और पुलिस टीम पर तान दी। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। युवक वहां से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर युवक को दबोच लिया। उसके पास मिले थैले की जांच करने पर पुलिस को 19 पिस्टल, चार कारतूस और नौ गुब्बारे का पैकेट मिले।
पुलिस ने उसके पास मौजूद पिस्टल को भी जब्त कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से हथियार की खेप लेकर आ रहा था और खेप को दिल्ली व एनसीआर के गैंगस्टरों को पहुंचाना था।
पुलिस ने उसके पास मौजूद पिस्टल को भी जब्त कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से हथियार की खेप लेकर आ रहा था और खेप को दिल्ली व एनसीआर के गैंगस्टरों को पहुंचाना था।