फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi People did not take interest in buying more than half the flats

दिल्ली: आधे से अधिक फ्लैट खरीदने में लोगों ने नहीं ली रुचि, स्पेशल हाउसिंग स्कीम का ड्रा 18 अप्रैल को

Thu, 14 Apr 2022 06:27 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 14 Apr 2022 06:27 AM IST
सार

डीडीए ने विगत 23 दिसंबर को अपनी स्पेशल हाउसिंग स्कीम-2021 (2) लांच की थी और इस स्कीम में उसने 18,335 फ्लैट शामिल किए थे। इस स्कीम के तहत विगत सात फरवरी तक आवेदन किया जा सकता था, लेकिन इस अवधि तक फ्लैटों की संख्या से कम केवल 16,000 लोगों ने ही आवेदन किया।

विज्ञापन
Delhi People did not take interest in buying more than half the flats
डीडीए द्वारा बनाए गए फ्लैट - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीडीए स्पेशल हाउसिंग स्कीम-2021 (2) का ड्रा आगामी 18 अप्रैल को करेगा। फ्लैटों के आवंटन के लिए ड्रा रैंडम नंबर जेनरेशन स्कीम पर आधारित होगा और यह न्यायाधीशों और डीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा। आम जनता 18 अप्रैल को शाम तीन बजे से लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से इंटरनेट सुविधायुक्त कंप्यूटरों/मोबाइल पर ड्रा का सीधा प्रसारण देख सकेगी।

विज्ञापन


डीडीए ने विगत 23 दिसंबर को अपनी स्पेशल हाउसिंग स्कीम-2021 (2) लांच की थी और इस स्कीम में उसने 18,335 फ्लैट शामिल किए थे। इस स्कीम के तहत विगत सात फरवरी तक आवेदन किया जा सकता था, लेकिन इस अवधि तक फ्लैटों की संख्या से कम केवल 16,000 लोगों ने ही आवेदन किया। इससे डीडीए को आवेदन की तिथि एक माह तक बढ़ानी पड़ी।

विज्ञापन

योजना के तहत फ्लैट लेने के लिए आवेदन करने की अवधि 10 मार्च को समाप्त हो गई थी। करीब ढाई माह के दौरान 22,179 लोगों ने आवेदन किया। खास बात यह है कि 22,179 आवेदनों में से केवल 12,400 आवेदनों का ही आवश्यक भुगतान बैंकों में जमा कराया गया।

दूरदराज व खराब होने के कारण लोग नहीं ले रहे फ्लैट

डीडीए के अधिकतर फ्लैट नई दिल्ली इलाके से काफी दूर है और उनकी स्थिति भी खराब हो चुकी है। डीडीए के अधिकतर फ्लैट द्वारका, मंगलापुरी, बक्करवाला, रोहिणी, नरेला, जसोला, वसंत कुंज आदि जगह हैं। इसके अलावा नरेला, बक्करवाला, रोहिणी में वीरान जगह पर फ्लैट बने हुए हैं। इन स्थानों पर न तो बस सेवा है और न ही मार्केट है। इतना ही नहीं, रात ही नहीं, बल्कि दिन में भी वारदात होने का खतरा रहता है।

पहले भी विफल हो चुकी है डीडीए की योजना

डीडीए ने वर्ष 2014 में करीब 25 हजार फ्लैट आवंटित करने की योजना जारी की थी। करीब दो लाख लोगों ने फ्लैट लेने के लिए आवेदन किया था, लेकिन ड्रा निकलने के करीब दो माह के अंदर 11 हजार लोगों ने फ्लैट लौटा दिए। वर्ष 2017 में 13 हजार फ्लैट आवंटित करने का निर्णय लिया था। छह हजार लोगों ने फ्लैट लौटा दिए थे। वर्ष 2019 में 8,400 फ्लैट्स शामिल किए गए थे, लेकिन ड्रा निकलने के 20 दिन के अंदर ही 4,000 हजार लोगों ने फ्लैट्स लौटाने का आवेदन कर दिया था। वर्ष 2021 में 1,354 फ्लैट्स थे और उनमें से 694 फ्लैट्स सरेंडर कर दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed