फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: ODI between South Africa and Sri Lanka today, many roads near Kotla Stadium will be closed.

ODI WC : द.अफ्रीका-श्रीलंका वनडे आज, कोटला स्टेडियम के पास कई रास्ते रहेंगे बंद, इन मार्गों से बचने की सलाह

Sat, 07 Oct 2023 12:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Oct 2023 12:49 PM IST
सार

कुछ ही देर में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मैच के मद्देनजर सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली में कुछ जगहों पर डायवर्जन किया गया है। दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक सड़कों पर किसी भी भारी वाहन और बसों के आने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
Delhi: ODI between South Africa and Sri Lanka today, many roads near Kotla Stadium will be closed.
फिरोजशाह कोटला

विस्तार

आईसीसी विश्व कप 2023 के दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच शनिवार को अरुण जेटली (फिरोजशाह कोटला) स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैच को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने कुछ रास्तों को वाहन चालकों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। शनिवार दोपहर दो बजे से खेले जाने वाले मैच के मद्देनजर सुरक्षा कारणों की वजह यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक सड़कों पर किसी भी भारी वाहन और बसों के आने की अनुमति नहीं होगी। यातायात पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि मैच के दौरान वाहन चालक दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक स्टेडियम के आस पास के सड़कों का इस्तेमाल करने से बचें। इन रास्तों पर निकलने से पहले पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
विज्ञापन


इन रास्तों से बचने की अपील

  • राजघाट से जवाहर लाल नेहरु मार्ग
  • कमला मार्केट से राजघाट तक जवाहर लाल नेहरु मार्ग
  • तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड 
  • बहादुरशाह जफर मार्ग से रामचरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट तक

पार्क और राइड की सुविधा
पार्क और राइड की सुविधा दर्शकों और बिना लेबल वाले वाहनों के लिए उपलब्ध है। अपने वाहनों से आने वाले सभी दर्शक सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। 

स्टेडियम में प्रवेश

  • गेट नंबर 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 7 स्टेडियम के दक्षिणी हिस्से में स्थित हैं और इन गेट पर प्रवेश बहादुरशाह जफर मार्ग से होगा
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गेट नंबर 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 और 15 सड़क पर स्टेडियम के पूर्वी हिस्से में स्थित हैं और इन गेट पर प्रवेश अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास जवाहर लाल नेहरु मार्ग से दिया जाएगा
  • गेट नंबर 16, 17 और 18 स्टेडियम के पश्चिमी तरफ स्थित हैं। इन गेट पर प्रवेश पेट्रोल पंप के पास बहादुरशाह जफर मार्ग से किया जाएगा

पार्किंग
स्टेडियम व उसके साथ लेबल वाहनों के लिए सीमित पार्किंग उपलब्ध है। विंडस्क्रीन पर कार पार्किंग लेबल लगाना अनिवार्य है। पार्किंग लेबल पर वाहन का नंबर लिखा होना चाहिए। स्टेडियम के निकट वैध पार्किंग लेबल के बिना वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी। कार पार्किंग लेबल धारकों को रिंग रोड, जवाहर लाल नेहरु मार्ग, आसफ अली रोड व बहादुरशाह जफर मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।



सामान्य वाहन को अनुमति नहीं : मैच के दिन बहादुरशाह जफर मार्ग, जवाहर लाल नेहरु मार्ग और रिंग रोड पर राजघाट से आई पी फ्लाईओवर (दोनों कैरिज-वे) तक किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इन सड़कों पर पार्क किए गए वाहनों को क्रेन से उठा लिया जाएगा व वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

मैच वाले दिन मेट्रो स्टेशनों पर आखिरी ट्रेन मिलने के समय में बदलाव
येलो लाइन के समयपुर बादली स्टेशन पर आखिरी मेट्रो के समय में 35 मिनट तक का इजाफा किया गया है। यहां आखिरी मेट्रो का सामान्य समय रात 11 बजे का है। वर्ल्ड कप मैच वाले दिन इसे बढ़ाकर 11:35 कर दिया जाएगा। रेड लाइन के रिठाला मेट्रो स्टेशन से मुसाफिरों को आखिरी मेट्रो रात 11:35 पर मिलेगी।

दूसरी ओर, ब्लू लाइन पर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से आखिरी मेट्रो रात 11 बजे, वैशाली से 11 बजे, द्वारका सेक्टर-21 (नोएडा की ओर) 11ः08 बजे और द्वारका सेक्टर-21 से (वैशाली की ओर) रात 10:50 बजे तक मिलेंगी। डीएमआरसी के मुताबिक, ग्रीन लाइन पर आखिरी मेट्रो कीर्ति नगर से रात 12:10 बजे चलेगी। दूसरी ओर, इंद्रलोक स्टेशन पर मेट्रो का समय रात 12: 20 मिनट तक रहेगा। कश्मीरी गेट वाली मेट्रो रात 11:30 बजे तक मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed