दिल्ली: आगरा से शादी समारोह में शामिल होकर आ रहा था एनआरआई, महिला समेत तीन बदमाशों ने लूटा
मोहम्मद समीर शनिवार तड़के करीब तीन बजे कश्मीरी गेट बस अड्डे से एक ऑटो पर बैठा, जिसमें पहले से ही सवारियां थीं। उन सवारियों ने आगे जाकर सिगनेचर ब्रिज के पास उसे लूट लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू उस्मानपुर इलाके में शनिवार सुबह ऑटो सवार तीन बदमाशों ने एक एनआईआर को लूट लिया। एनआरआई से बदमाश आईफोन व बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक लूटपाट करने में एक महिला भी शामिल थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
30 वर्षीय मोहम्मद समीर सपरिवार करावल नगर के नेहरू विहार में रहता है। वह दुबई के एक होटल में काम करता है। आजकल वह अपने परिवार के पास दिल्ली आया हुआ है। वह आगरा में एक परिचित के विवाह समारोह में शामिल होने गया था। शुक्रवार रात आगरा से दिल्ली लौट रहा था। शनिवार तड़के करीब तीन बजे कश्मीरी गेट बस अड्डे पर उतरने के बाद बस का इंतजार करने लगे। तभी एक ऑटो आकर रुका।
सिगनेचर ब्रिज के पास ऑटो रोककर लूटा
उसने बताया कि ऑटो चालक ने भजनपुरा का किराया 40 रुपये बताए। ऑटो में एक महिला व एक युवक पहले से सवार थे। वह बीच दोनों के बीच में बैठ गया। जब वह सिग्नेचर ब्रिज के पास पहुंचा। चालक ने ऑटो रोक दिया। युवक ने समीर का गला पकड़ लिया और महिला उनके हाथ से आईफोन छीनने लगी। विरोध करने पर तीनों उसकी पिटाई की और फोन और बैग लेकर ऑटो में बैठकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।