{"_id":"606793278ebc3edb546474c6","slug":"delhi-news-the-weather-will-be-clear-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का हाल : धूल भरी आंधी का दौर खत्म, आज साफ रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का हाल : धूल भरी आंधी का दौर खत्म, आज साफ रहेगा मौसम
Sat, 03 Apr 2021 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 Apr 2021 03:26 AM IST
सार
- न्यूनतम तापमान में कमी से मिलेगी राहत
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी का मौसम इन दिनों लगातार करवट ले रहा है। इस कड़ी में अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और सुबह हल्की ठंडक महसूस होगी। वहीं, पिछले चार दिन से जारी धूल भरी आंधी का दौर शुक्रवार को थम गया। अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा और दिनभर धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 34.4 और न्यूनतम सामान्य से दो कम 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 45 और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में सबसे अधिक 36.4 और पालम में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, तीन दिन बाद दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। इस कड़ी में 6 तारीख को दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर की हवा शुक्रवार को भी औसत श्रेणी में रही। गाजियाबाद की हवा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 202 के साथ खराब श्रेणी में रही। अगले तीन दिन तक हवा यथावत रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का औसत एक्यूआई 176 दर्ज किया गया। गुरुग्राम की हवा 136 एक्यूआई के साथ सबसे साफ रही। एक्यूआई नोएडा में 153, फरीदाबाद में 157 और ग्रेटर नोएडा में 193 रहा।
सफर के अनुसार, इन दिनों हवा का रुख पश्चिम-दक्षिण दिशा की ओर है। वेंटिलेशन इंडेक्स के साथ देने की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, इस दौरान वातावरण में पीएम-10 के प्रदूषक तत्व अधिक मात्रा में दर्ज हो रहे हैं। इसका कारण कई दिन से राजस्थान की ओर से चल रही धूल भरी आंधी को बताया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में पीएम10 का स्तर 202 और पीएम2.5 का 71 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया।