{"_id":"5ffa2ede8ebc3e31482049a7","slug":"delhi-news-teenager-kidnapped-and-tried-to-molest-in-embassy-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली स्टेशन से किशोरी को अगवा कर वीआईपी इलाके में दुष्कर्म की कोशिश, पकड़ा गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली स्टेशन से किशोरी को अगवा कर वीआईपी इलाके में दुष्कर्म की कोशिश, पकड़ा गया आरोपी
Sun, 10 Jan 2021 04:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 10 Jan 2021 04:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से किशोरी का अपहरण कर चाणक्यपुरी के एंबेसी एरिया में दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए और चाकू के बाल पर दुष्कर्म की कोशिश की। बिहार निवासी पीड़िता अपने घर से भागकर दिल्ली आ गई थी। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने करीब दस हजार लोगों को रिकॉर्ड खंगालकर व 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखकर शुक्रवार को आरोपी को दबोच लिया। उसके कब्जे से किशोरी का सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी नालंदा, बिहार से भागकर 22 दिसंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी। उसके पास चार हजार रुपये व कुछ कागजात थे। किशोरी ने एक युवक से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह उसे बस से वहां ले जा सकता है। किशोरी ने इस पर सहमति जताई, लेकिन वह उसे अन्य रूट की बस में बैठाकर ताज होटल के पास स्थित सरदार पटेल मार्ग ले गया और वहां स्थित जंगल में ले जाकर बैग लूट लिया और कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
इसके बाद चाकू के बल पर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। उसी समय किशोरी ने एक पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। आरोपी के घायल होने पर वह उसके चंगुल से निकलकर भाग निकली। लोगों से पूछताछ कर 24 दिसंबर को किशोरी चाणक्यपुरी थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। आरोपी के खिलाफ अपहरण, पोक्सो व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर एसीपी प्रज्ञा आनंद की देखरेख में महिला एसआई आशा, एसआई केएल यादव, एसआई अविनाश की टीम ने जांच शुरू की। जांच के बाद आठ जनवरी को धौलपुर, राजस्थान निवासी आरोपी नीतू (27) को ताज होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से किशोरी का बैग व वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया।
विज्ञापन
एक वर्ष पहले भी दुष्कर्म कर चुका है
आरोपी नीतू ने खुलासा किया है कि उसने करीब एक वर्ष पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण किया था। उसे भी एंबेसी एरिया में लाया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसने किशोरी को दस दिन अपने पास रखा था और हर रोज दुष्कर्म करता था।
आरोपी तक यूं पहुंची पुलिस
पुलिस के पास आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं था। आरोपी ने किशोरी को अपना नाम पिंटू बताया था। पुलिस टीम ने उस तक पहुंचने के लिए सरदार पटेल मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। आरोपी रूट नंबर आरएल-77 की बस में किशोरी को लेकर गया था। उसकी फुटेज भी देखी गई। इसके अलावा चाणक्यपुरी व नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की 160 फुटेज देखी गईं। जेल से बहार आए 4000 बदमाशों को भी चेक किया गया। इसी तरह की वारदात करने वाले 140 बदमाशों का डोजियर खंगाला गया। अलग-अलग जगहों पर 220 लोगों से पूछताछ की गई। इतना ही नहीं एयरटेल, वोडा व जिओ का डंप डाटा खंगाला गया और आरोपी का स्केच बनवाकर रेलवे स्टेशन व बस अड्डों समेत अलग-अलग जगहों पर 5000 हजार लोगों को दिखाया। तब जाकर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा।