फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News Sita tigress gave birth to three cubs in the zoo

Delhi: चिड़ियाघर में सीता बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म, डॉक्टरों की टीम कर रही है निगरानी

Fri, 02 Sep 2022 08:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 02 Sep 2022 08:34 AM IST
सार

चिड़ियाघर के निदेशक धर्मदेव राय के मुताबिक, सीता बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है। फिलहाल बच्चे मां के साथ ही हैं। शावकों व मां पर चिड़ियाघर की डॉक्टरों की टीम नजर रख रही है।

विज्ञापन
Delhi News Sita tigress gave birth to three cubs in the zoo
चिड़ियाघर में सीता बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली चिड़ियाघर में सात वर्षों बाद शावकों ने जन्म लिया है। सीता नाम की सफेद बाघिन ने बृहस्पतिवार को तीन शावकों को जन्म दिया। शावकों व मां पर चिड़ियाघर की डॉक्टरों की टीम नजर रख रही है। नए मेहमानों के आने के बाद अब यहां बिल्ली प्रजाति के जीवों की संख्या 11 हो गई है। 

विज्ञापन


चिड़ियाघर के निदेशक धर्मदेव राय के मुताबिक, सीता का जन्म दिल्ली में ही हुआ था। उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर शुरू से ही वन्यजीवों के संरक्षण पर जोर दे रहा है। ऐसे में भविष्य में चिड़ियाघर आने वाले पर्यटकों को वन्यजीवों के संरक्षण व प्रकृति में इनकी मौजूदगी के महत्व के प्रति कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीता बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है। फिलहाल बच्चे मां के साथ ही हैं। अभी किसी भी कर्मचारी ने बच्चों को पास से नहीं देखा है। ऐसे में यह बताना मुश्किल है कि तीन शावकों में कितने नर व मादा हैं। आने वाले कुछ दिनों में इस संबंध में जानकारी मिल सकेगी। सीता के अलावा चिड़ियाघर में टीपू, जूनियर विजय व रानी हैं। वहीं, रॉयल बंगाल टाइगर में सिद्धी, अदिति, बरखा और करण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में बीमारी से मरा था सफेद बाघ विजय
चिड़ियाघर में हाल ही में सफेद बाघ विजय की मौत हो गई थी। बताया गया था कि वह बीते कई दिनों से बीमार था। उसका चिड़ियाघर के अस्पताल में उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान उसने बीते सप्ताह दम तोड़ दिया था। विजय बाघ ने साल 2014 में बाड़े में गिरने वाले मकसूद को अपना शिकार बना लिया था। इससे पहले अप्रैल 2020 में कल्पना नाम की बाघिन की मौत हो गई थी। वहीं, दिसंबर 2020 में सफेद बाघिन निर्भया की मौत हुई थी। इस बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed