फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: persons arriving from Andhra Pradesh and Telangana states have to undergo quarantine for 14 days

दिल्ली : आंध्र और तेलंगाना से राजधानी आने वालों के लिए 14 दिन का क्वारंटीन जरूरी

Fri, 07 May 2021 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 May 2021 12:05 AM IST
सार

  • आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से दिल्ली आने वाले लोगों को अब अनिवार्य रूप से क्वारंटीन रहना होगा
  • दिल्ल के मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारी और विभागों के लिए आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन
Delhi news: persons arriving from Andhra Pradesh and Telangana states have to undergo quarantine for 14 days
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से आने वालों के लिए 14 दिन का संस्थागत क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर दिया गया। हालांकि कोरोना टीके की दोनों खुराकें ले चुके है अथवा यात्रा से पूर्व 72 घंटे पहले की निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लेकर आने वालों को सात दिन के होम क्वारंटीन में रहना होगा। 

विज्ञापन


दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आदेश में कहा है कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कोरोना का बेहद खतरनाक वायरस सामने आया है। यह वायरस बहुत कम समय में बहुत तेजी से फैलता है। इसकी संक्रमण और बीमारी फैलने की गति भी बेहद तेज है। इसलिए इन राज्यों से विमान, रेल, बस अथवा कार से आने वाले यात्रियों के संबंध में ये अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


डीडीएमए ने अपने आदेश में कहा है कि इन राज्यों से आने वाले यात्रियों से इस नियम का पालन करवाना उनके राज्य के स्थानिक आयुक्त की जिम्मेदारी होगी। साथ होटल, गेस्ट हाउस अथवा इसी तरह की सुविधाओं के मालिकों पर नियम के पालन की जिम्मेदारी होगी, अगर इन दो राज्यों से आने वाले लोग उनके यहां ठहरते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा राजधानी में संबंधित जिलों के जिलाधीश इस आदेश का पालन सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा जरूरी स्वास्थ्य प्रोटोकोल, स्क्रीनिंग, टेस्टिंग, होम क्वारंटीन, आइसोलेशन, निगरानी संबंधी एसओपी के पालन के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। 

आदेश में कहा गया है कि हालांकि जो लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं या जिनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव हो, उन्हें सात दिन के घर पर क्वारंटीन रहना होगा। लेकिन, यह रिपोर्ट 72 घंटे से पहले की नहीं होनी चाहिए। 


दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आदेश में कहा है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कोरोना वायरस के ज्यादा संक्रामक स्वरूप का पता चला है। इसके फैलने की रफ्तार बहुत तेज है। डीडीएमए ने कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से विमान, ट्रेनों, बसों या कारों से आने वाले लोगों के संबंध में अतिरिक्त सावधानी बरते जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed