फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : people Can get relief of rain from today

Delhi Weather Reoprt : आज से मिल सकती है बारिश से राहत, दिशा बदलने वाली हैं मौसमी हवाएं

Sun, 25 Sep 2022 11:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Sep 2022 11:13 AM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को लगातार हो रही बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Delhi News : people Can get relief of rain from today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : मनीष शर्मा

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में शनिवार को भी बारिश हुई। राजधानी में बीते चार दिनों से जारी बारिश का दौर शनिवार देर शाम तक जारी रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को लगातार हो रही बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मौसमी हवाओं की दिशा में बदलाव शुरू होने वाला है, जिससे बारिश से राहत संभव है। 

विज्ञापन


लगातार करीब चौबीस घंटे हुई बारिश के दौरान पूरी दिल्ली में जलजमाव, पेड़ों के उखड़ने, सड़कों पर गड्ढे बनने, सड़कों के टूटने से यातायात प्रभावित रहा। वहीं, यूपी में बारिश के चलते विभिन्न हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को लगातार हो रही बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन भी तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, तापमान बढ़कर 31 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अगले सप्ताह मंगलवार से मौसम पूरी तरह से खुलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में तीन मानक केंद्रों पर सामान्य से अधिक हुई बारिश 
इस माह के आखिरी में लगातार हो रही बारिश की वजह से तीन मानक केंद्रों पर बारिश के पूरे माह का कोटा सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। माह के 24 दिनों में सबसे अधिक दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर 145.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य तौर पर 116.8 मिमी बारिश होती है। वहीं, पालम में अभी तक 101.8 मिमी का रिकॉर्ड है, सामान्य तौर पर 69.1 मिमी बारिश दर्ज की जाती है।


इसके अलावा लोधी रोड में बारिश का आंकड़ा 116.8 मिमी बारिश हुई है, सामान्य तौर पर इस केंद्र पर 29.3 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। बता दें कि बीते वर्ष पूरे सितंबर में 413.3 मिमी बारिश दर्ज हुई थी, जो कि 121 सालों में सबसे अधिक थी। इससे पहले सन् 1900 में 492.3 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed