फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News Municipal corporation has set a big target for plantation 20 new mini forests will be developed

Delhi News: नगर निगम ने पौधरोपण के लिए तय किया बड़ा लक्ष्य, 20 नए मिनी फॉरेस्ट होंगे विकसित

Mon, 30 May 2022 06:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 30 May 2022 06:14 AM IST
सार

दिल्ली नगर निगम ने इस साल वृक्षारोपण के लि बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। इस साल नगर निगम ने 85 हजार पेड़, 5 लाख से ज्यादा झाड़ियां और सजावटी पौधे लगाने की योजना बनाई है। इतना ही नहीं इस साल 20 नए मिनी फॉरेस्ट विकसित करने की योजना तैयार की है। पिछले साल निगम ने 17 मिनी फॉरेस्ट विकसित किए थे।

विज्ञापन
Delhi News Municipal corporation has set a big target for plantation 20 new mini forests will be developed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार


विज्ञापन
वृक्ष पृथ्वी का असली श्रृंगार हैं। इसी संकल्पना को चरितार्थ करते हुए दिल्ली नगर निगम ने इस वर्ष पौधरोपण के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इस वर्ष 85000 पेड़, 520000 झाड़ियां और सजावटी पौधे लगाने की योजना तैयार की है। गत वर्ष निगम ने 17 मिनी फॉरेस्ट विकसित किए थे, इस वर्ष 20 नए मिनी फॉरेस्ट विकसित करने की योजना तैयार की है।

वर्तमान समय में दुनिया ग्लोबल वार्मिंग व भूमंडलीय ताप के बढ़ने से होने वाले दुष्प्रभावों से जूझ रही है और उसके निदान के लिए विभिन्न उपाय खोजे जा रहे हैं। ऐसे में इस समस्या का सबसे प्रभावी और कारगर इलाज अधिक से अधिक पौधरोपण है। भूमंडलीय ताप को कम करने के क्षेत्र में कार्य करने वाली एजेंसियों ने अपने शोध में भी कहा है कि वृक्षों से तापमान में 3 से 5 डिग्री की कमी आ सकती है। दिल्ली नगर निगम ने इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर इस वर्ष लाखों पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन


चिन्हित स्थानों पर लगाए जाएंगे पौधे
दिल्ली नगर निगम ने वृक्षारोपण के लिए पार्कों, क्षेत्रीय कार्यालयों, निगम विद्यालयों, डिस्पेंसरियों, सड़क के किनारों, सामुदायिक केंद्रों इत्यादि स्थानों को चिन्हित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी दिल्ली में लगाए जाएंगे मिनी फॉरेस्ट
निगम के मुताबिक गत वर्ष उसने 17 स्थानों पर  लगभग 8000 अतिरिक्त पौधे लगाकर मिनी फॉरेस्ट विकसित किए हैं, जो अपनी तरह की एक अनूठी पहल है। यह वन सी-2 ब्लॉक केशवपुरम, शंकर रोड स्थित अग्निशमन केंद्र के सामने वाले पार्क, आजादपुर सब्जी मंडी के पार्क इत्यादि स्थानों पर विकसित किए गए हैं। इस वर्ष भी पी यू ब्लॉक पीतमपुरा, के एल शर्मा पार्क पश्चिम विहार, पीएचसी नरेला, शहीद भगत सिंह पार्क आउट्रम लेन, वेलकम, यमुना विहार, सुंदर नगरी, नंद नगरी इत्यादि कुल 20 स्थानों पर मिनी फॉरेस्ट विकसित किए जाएंगे।


पौधरोपण को थर्ड पार्टी ऑडिट से सुरक्षा
दिल्ली नगर निगम ने साफ किया है कि उसका लक्ष्य केवल पौधरोपण करने तक ही सीमित नहीं होगा, बल्कि लगाए गए पेड़ पौधों की उचित देखभाल भी की जाएगी। इसीलिए दिल्ली के तीनों निगमों ने एकीकरण से पहले पिछले पांच वर्षों में किए गए पौधरोपण का थर्ड पार्टी ऑडिट कराया गया है। पूर्व के दक्षिणी एवं पूर्वी निगम ने पूसा रोड स्थित आईएआरआई को थर्ड पार्टी ऑडिट की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं पहले के उत्तरी निगम ने पौधरोपण के थर्ड पार्टी ऑडिट फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट देहरादून से कराया है।
 
जैविक खाद घर पर बनेगी तो बागवानी में हरियाली बढ़ेगी
होम कंपोस्टिंग बढ़ाने के लिए दिल्ली नगर निगम जन जागरूकता अभियान तेज करेगा। निगम को उम्मीद है कि इससे लोग घर पर पर्याप्त जैविक खाद बनाएंगे और इससे अपनी घरेलू बागवानी में हरियाली बढ़ा पाएंगे। निगम के विशेष अधिकारी और आयुक्त ने इसके लिए विशेष जोर दिया है। निगम उपायुक्तों को गंभीरता से काम करने के लिए कहा है।

दिल्ली नगर निगम के पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली में स्थित विभिन्न प्लांटों में गीले कचरे से जैविक खाद बनाने के प्लांट लगाए गए हैं। इसी तरह से टैगोर गार्डेन में चल रहे प्लांट में प्रतिदिन करीब पांच मीट्रिक टन कचरे से जैविक खाद तैयार की जाती है। यह जैविक खाद निगम के उद्यानों में इस्तेमाल की जा रही है। डीडीए के उद्यानों, स्कूलों, कॉलेजों में भी पौधों के लिए नियमित रूप से यह खाद इस्तेमाल हो रही है। निगम द्वारा बनाई जा रही यह जैविक खाद आम लोगों की पहुंच से अभी दूर है। लोगों को घर पर ही जैविक खाद उपलब्ध हो सके, इसके लिए दिल्ली नगर निगम अपने दक्षिणी और मध्य क्षेत्र की कई रिहायसी कॉलोनियों में होम कंपोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कराने का प्रयास कर रहा है।

दिल्ली नगर निगम निजी क्षेत्र की कंपनी आईटीसी वाऊ के सहयोग से होम कंपोस्टिंग का कार्यक्रम चला रहा है। लाजपत नगर, ग्रेटर कैलाश कॉलोनी, कालकाजी और सरिता विहार में गीले कचरे से घर पर कंपोस्ट बनाने के लिए कई जगह प्रक्रिया शुरू की है। पिछले छह महीने से महिलाओं, बुजुर्गों को इसके लिए तैयार किया जा रहा है। निगम के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इसमें सफलता भी मिली है। लाजपत नगर में कई जगहों पर होम कंपोस्टिंग शुरू कराई है। एकीकृत नगर निगम होने पर यह प्रक्रिया धीमी पड़ गई थी। इसे फिर से तेज किया जा रहा है।

विशेष अधिकारी ने इसे बताया कारगर
दिल्ली नगर निगम के विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार ने लाजपत नगर निगम हाट में होम कंपोस्टिंग की प्रक्रिया समझी और इसकी तारीफ की। उन्होंने इसे घर घर पहुंचाने पर जोर दिया। निगम कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वह किसी तरह से नागरिकों को इसके लिए तैयार करें। निगम को इससे कचरे की ढुलाई में सहूलियत मिलेगी और लोगों को घर पर जैविक खाद मिलेगी, जिससे लोग अपने घरेलू बागवानी में हरियाली बढ़ा सकेंगे।

निगम जल्द शुरू करेगा मीटिंग
दिल्ली नगर निगम ने क्षेत्रीय उपायुक्त की निगरानी में स्थानीय लोगों के साथ बैठके जल्द शुरू होंगी। विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार और निगम आयुक्त ज्ञानेश भारती का सफाई व्यवस्था और हरियाली बढ़ाने पर विशेष जोर है। दोनों ही अधिकारियों ने सभी उपायुक्तों को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed