फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›    Delhi News : More than 1500 cases for the second consecutive day

दिल्ली में कोरोना : लगातार दूसरे दिन 1500 से ज्यादा मामले, सक्रिय मरीज छह हजार के पार

Sat, 27 Mar 2021 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Mar 2021 05:10 AM IST
सार

  • राजधानी में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
  • दिल्ली में टीकाकरण कार्यक्रम को भी दी जा रही है गति

विज्ञापन
 Delhi News : More than 1500 cases for the second consecutive day
corona vaccine - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना के1500 से ज्यादा मामले आए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या छह हजार के पार पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के बीते 24 घंटे में संक्रमण के 1534 नए मरीजों की पुष्टि की, जबकि 9 मरीजों की मौत हो गई। 971 मरीज स्वस्थ हुए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब तक कुल 6,54,276 मामले आ चुके हैं। इनमें से 6,37,238 मरीज ठीक हो चुके हैं। नए मामलों के लगातार बढ़ने से मरीजों के ठीक होने की दर घटकर 97.39 फीसदी हो गई है। मृतकों की संख्या 10,987 हो गई है। वहीं, मृत्युदर 1.68 फीसदी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 6051 हो गई है। अस्पतालों में 1187 रोगी भर्ती है। 18 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। वहीं, होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराने वालों की संख्या 3311 हो गई है।
विज्ञापन


दिल्ली में अब तक कुल एक करोड़ 42 लाख 31 हजार 391 सैंपल की जांच हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 85,092 नमूनों की जांच हुई। इसमें 1.80 फीसदी सैंपल पाजिटिव पाए गए। शुक्रवार को एक दिन में 231 नए कंटेनमेंट जोन बने। इस वजह से कंटेनमेंट जोन की संख्या 1076 से बढ़कर 1307 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed