फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : mercury is rising in capital 

दिल्ली में सर्दी कमजोर, गर्मी का जोर, सुबह-शाम ठंड 

Thu, 18 Feb 2021 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 Feb 2021 06:15 AM IST
विज्ञापन
Delhi News : mercury is rising in capital 
बदलते मौसम के रंग... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। दिन पर दिन गर्मी अधिकतम तापमान में वृद्धि के साथ पिछले रिकॉर्ड को ध्वस्त कर बढ़ रही है। अधिकतम तापमान में वृद्धि के साथ अब न्यूनतम तापमान भी सामान्य के बराबर आ गया है। बृहस्पतिवार को सुबह के समय हल्का कोहरा रहने के साथ दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की जाएगी। 

विज्ञापन


फरवरी का माह आधा बीतने के साथ ही अब अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज हो रही है। यही वजह है कि दिन का तापमान गत दिनों से 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। वहीं, दिल्ली के कुछ इलाकों में यह 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। दिन के समय अब गर्मी बढ़ने के कारण लोगों ने गर्म कपड़ों से दूरी बनाना शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


हालांकि, सुबह-शाम के समय हल्की ठंड का एहसास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार कम होने व उत्तरी हिमालय की ओर से आने वाली शीत हवाओं के थमने के कारण सर्दी कमजोर पड़ रही है। इसके बावजूद भी पूरा माह हल्की ठंड का एहसास केवल सुबह-शाम महसूस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 10.7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसदी व न्यूनतम 47 फीसदी रहा। इस वजह से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी रहा। 

बहुत खराब श्रेणी में दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा बुधवार को भी बहुत खराब श्रेणी में बनी रही। एनसीआर में शामिल ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे खराब दर्ज की गई है। आगामी दो दिनों में भी हवा की गुणवत्ता में सुधार के आसार नहीं है। शुक्रवार से हवा की स्थिति में हल्का सुधार हो सकता है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 324 दर्ज किया गया। सफर के अनुसार, वेंटिलेशन इंडेक्स के साथ न देने और हवा की चाल शांत होने की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है। आगामी दो दिनों में भी यही स्थिति रहनी वाली है। ऐसे में प्रदूषण से बचने के लिए मास्क का प्रयोग भी जरूरी है। 


पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 311 व पीएम 2.5 का स्तर 147 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया जबकि पीएम 10 का स्तर 100 से कम व पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर सुरक्षित माना जाता है। 

दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े
दिल्ली-324
फरीदाबाद-307
गाजियाबाद-328
ग्रेटर नोएडा-337
गुरुग्राम-316
नोएडा-322

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed