{"_id":"612ec9318ebc3e7a0b492d12","slug":"delhi-news-man-used-to-take-porn-videos-from-minor-girls-posing-as-women-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनक ने बनाया सिरफिरा : महिला बनकर नाबालिग लड़कियों से लेता था अश्लील वीडियो, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनक ने बनाया सिरफिरा : महिला बनकर नाबालिग लड़कियों से लेता था अश्लील वीडियो, गिरफ्तार
Wed, 01 Sep 2021 10:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:04 AM IST
सार
अब तक 150 से ज्यादा किशोरियों के अश्लील फोटो और वीडियो मंगा चुका है। उसे किशोरियों के अश्लील फोटो और वीडियो रखने व देखने की सनक थी। वह वह उससे ‘कैसी हो छोटी’ व ‘कैसी हो मेरी गुड़िया’ आदि कहकर बात करता था।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर बेरी थाना पुलिस ने महिला बनकर नाबालिग लड़कियों से अश्लील फोटो और वीडियो लेकर कई ग्रुप में वायरल करने के आरोपी अब्दुल समद (23) को उसके घर उत्तर प्रदेश में लखनऊ के ओल्ड महानगर से गिरफ्तार किया है। उसे किशोरियों के अश्लील फोटो और वीडियो रखने व देखने की सनक थी। महिला की आवाज में बात कर वह नाबालिग लड़कियों से खुद को एनआरआई लड़की बताता था। आरोपी अब तक 9 से 15 साल की 150 से ज्यादा लड़कियों के साथ ऐसी करतूत कर चुका है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार, 15 वर्षीय किशोरी ने 27 जुलाई को दी शिकायत में फतेहपुर बेरी थाना पुलिस से कहा था कि उसने अपने पिता के मोबाइल से इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी बनाई थी। इंस्टाग्राम पर वह एक लड़की के संपर्क में आई। वह उससे ‘कैसी हो छोटी’ व ‘कैसी हो मेरी गुड़िया’ आदि कहकर बात करती थी।
विज्ञापन
एक महीने बाद आरोपी महिला ने उसके पास अपने अश्लील फोटो व वीडियो भेजे और बदले में उससे भी ऐसा ही करने को कहा। उसने पीड़ित किशोरी को अपना मोबाइल नंबर भी दिया। दोनों की वीडियो कॉल होने लगी। आरोपी लड़की वीडियो कॉल में अपना चेहरा नहीं दिखाती थी। इस पर किशोरी नाराज हो गई और उसकी अनदेखी करने लगी। इसके बाद आरोपी लड़की ने धमकी दी कि वह उसके अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। बाद में पता लगा कि वह लड़की नहीं, लड़का अब्दुल समद है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह की देखरेख में एसआई सतेंद्र गुलिया व महिला एसआई नितेश शर्मा की टीम ने जांच के दौरान व्हाट्स एप व इंस्टाग्राम से डिटेल मांगी। इसके बाद लखनऊ में दबिश देकर अब्दुल समद को उसके घर से दबोचकर स्मार्ट फोन जब्त कर लिया गया। इसमें करीब 150 नाबालिग लड़कियों के फोटो और वीडियो मिले हैं। इसमें बीएसएनएल का सिम भी मिला।
कॉल के समय करता था एप का इस्तेमाल
अब्दुल समद ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह महिला बनकर नाबालिग लड़कियों से बात करता और जाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो व फोटो मंगाकर देखता था। वह खुद को एनआरआई लड़की बताता था। वह पीड़ित किशोरियों से बात करते समय टेक्स्ट नाउ एप का इस्तेमाल करता। इससे दूसरी ओर उसका नंबर कनाडा का दिखता था। समद ने लखनऊ में हजरतगंज के अमीरोदौला इस्लामिया इंटर कॉलेज से पढ़ाई की थी। 10वीं कक्षा में ही उसने पढ़ाई छोड़ दी और एसी मैकेनिक का काम करने लगा। इसका पिता टेलर है।