दिल्ली : कोविड मौतों का ग्राफ चढ़ा, कब्रिस्तान में जगह पड़ी कम
कोरोना की ये लहर दिल्ली के साथ-साथ देश पर भी भारी पड़ रही है। हर मामले में रिकॉर्ड टूट रहा है। इस बार संक्रमण न केवस ज्यादा है बल्कि तेज भी है। और उसी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं कोरोना से अपनी जान गंवाने वाले लोग। ऐसे में शव-दाह को लेकर भी मुसीबत खड़ी हो गई है।
Delhi: ITO-situated Jadid Qabristan Ahle Islam, one of the largest graveyards in Delhi, is running out of space for burial of bodies of COVID-19 victims as COVID-related deaths spike.
विज्ञापन
"We've space for burial of just 150-200 more such bodies," Caretaker Md Samim said yesterday. pic.twitter.com/3klg5gD6Xy— ANI (@ANI) April 14, 2021
दिल्ली के सबसे बड़े जदीद कब्रिस्तान में भी जगह की कमी हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आईटीओ स्थित इस कब्रिस्तान में जगह कम पड़ रही है। कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले मोहम्मद शमीम ने बताया कि कोरोना से ग्रस्त अब केवल 150-200 शव और दफ्नाए जा सकते हैं।