{"_id":"60c2ab526431631e9834ab2a","slug":"delhi-news-home-ministry-official-beat-wife-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बीच सड़क पर पत्नी को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बीच सड़क पर पत्नी को दौड़ाकर पीटा
Fri, 11 Jun 2021 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 11 Jun 2021 05:46 AM IST
सार
- वीडियो वायरल, बीच-बचाव में आए आरडब्लूए अध्यक्ष पर भी हमला
- जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शंभू का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीटीबी एंक्लेव इलाके में गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बीच सड़क पर अपनी पत्नी को पीट दिया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने बीचबचाव का प्रयास किया तो नुकीली चीज से उन पर भी हमला कर जख्मी कर दिया। विकास की शिकायत पर पुलिस ने शंभू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी अपनी पत्नी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए दिख रहा है। पुलिस उसके आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, विकास हांडा अपने परिवार के साथ दिलशाद गार्डन में रहते हैं। वह दिलशाद गार्डन सी-ब्लॉक आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष हैं। मंगलवार रात को कॉलोनी के ही रहने वाले एक शख्स ने उनको कॉल किया। उसने बताया कि शंभू अपनी पत्नी को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहा है। विकास तुरंत मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उनकी गर्दन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान शंभू खुद भी जख्मी हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शंभू का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। वह इहबास के क्वार्टर में रहते हैं जबकि उनकी पत्नी दिलशाद गार्डन सी-ब्लॉक में रहती हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन