फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Five friends became vehicle thieves for drug addiction and expensive hobbies all arrested

नशे की लत और महंगे शौक के लिए पांच दोस्त बने वाहन चोर, सारे गिरफ्तार

Sun, 04 Jul 2021 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 04 Jul 2021 06:02 AM IST
सार

  • 27 जून को एक युवक ने दिनदहाड़े बाइक चुराई तो पुलिस गिरोह तक पहुंच गई।

विज्ञापन
Delhi News : Five friends became vehicle thieves for drug addiction and expensive hobbies all arrested
बरामद गाड़ियां... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे की लत और महंगे शौक पूरे करने के लिए पांच दोस्त वाहन चोर बन गए। हरियाणा में पलवल के बागपुर निवासी प्रेम सिंह उर्फ प्रिंस (20), संदीप उर्फ सीपी (20), रविंदर उर्फ रवि (19), कुलदीप (19), बलविंदर उर्फ बिल्ला (19) ने गिरोह बनाकर जैतपुर में बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। ये चोरी की बाइक पलवल के बागपुर में ही दो रिसीवरों अमरीक सिंह (23) व गुरदास सिंह (19) को बेच देते।

विज्ञापन


27 जून को एक युवक ने दिनदहाड़े बाइक चुराई तो पुलिस गिरोह तक पहुंच गई। इसके बाद सब को गिरफ्तार कर लिया गया। इनसे 11 बाइक बरामद हुई हैं। दोपहिया चोरी की 27 वारदात सुलझी हैं। चोरी की बाइक बेचकर वे अपनी नशे की लत व महंगे शौक पूरे करते थे।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि 27 जून को जैतपुर निवासी प्रकाश बदोली सुबह दवा लेने घर से निकले। सौरभ विहार में एक मेडिकल स्टोर से दवा लेकर लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज के अलावा घटनास्थल का डंप डाटा भी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पुलिस प्रेम सिंह व संदीप उर्फ सीपी तक पहुंच गई। उनसे चोरी की बाइक बरामद हुई। उन्होंने बताया कि वे चोरी की बाइक पलवल में अमरीक व गुरदास को बेचते थे। एक टीम को पलवल भेजा गया, जहां से रविंदर, कुलदीप, बलविंदर और अमरीक व गुरदास को दबोचा गया। इनके पास से दस और बाइक बरामद हुईं। प्रेम ने बताया कि वह संदीप, रविंदर, कुलदीप और बलविंदर के साथ मिलकर वाहन चोरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed