फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Entire family corona infected but ramila did not give up

महिला दिवस पर विशेष :  पूरा परिवार कोरोना संक्रमित, पर प्रमिला ने नहीं मानी हार

Sun, 07 Mar 2021 03:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Mar 2021 03:35 AM IST
सार

  • एम्स के कैंसर विभाग की नर्सिंग अधिकारी प्रमिला फोगाट मरीजों की सेवा में जुटी रहीं
  • लोगों को रक्तदान के लिए भी करती हैं जागरूक

विज्ञापन
Delhi News : Entire family corona infected but ramila did not give up
प्रमिला फोगाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रमिला फोगाट 10 साल से दिल्ली एम्स के कैंसर विभाग में नर्सिंग अधिकारी हैं। कोरोना काल में अस्पतालों में सिर्फ कोविड मरीजों का इलाज चल रहा था, तब भी वे कैंसर रोगियों की सेवा में जुटी थीं। रोज 12 से 14 घंटे काम करने के बाद घर जातीं और अगले दिन फिर अस्पताल में आकर मरीजों की सेवा में जुट जातीं। इस दौरान वे कोरोना संक्रमित हो गईं। उनका पूरा परिवार भी संक्रमण की चपेट में आया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

विज्ञापन


प्रमिला बताती हैं कि पिछले साल मार्च में संक्रमण की शुरुआत के बाद भी कैंसर विभाग में मरीजों का इलाज किया जा रहा था। उस दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता था, लेकिन वे रोज घर से अस्पताल आतीं। घंटों पीपीई किट पहनकर कैंसर मरीजों की जांच करतीं। कई मरीज ऐसे थे, जिनका कैंसर गंभीर हालत में पहुंच चुका था। उन्हें कीमोथेरेपी से लेकर कई प्रकार की दवाइयां देनी होती थीं। इन मरीजों को इलाज न मिलता तो गंभीर समस्या हो सकती थी। इसी सोच ने उन्हें महामारी का डर भूलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


प्रमिला ने बताया कि जून में वे कोरोना संक्रमित हई थीं। उनके पति और बच्चों समेत परिवार के अन्य लोग भी उनसे संक्रमित हो गए। पूरा परिवार बीमारी की चपेट में था। वह समय काफी चुनौतीपुूर्ण था। ऐसे में मन में काफी डर बन गया था। परिवार के सभी सदस्य कई दिन तक आइसोलेट रहे। धीरे-धीरे सब स्वस्थ होने लगे। स्वस्थ होते ही वे ड्यूटी पर लौट गईं। उन्हें अपने बच्चों की चिंता हमेशा रहती थी, लेकिन कर्तव्य के आगे उन्होंने घर को कम प्राथमिकता दी और मरीजों के इलाज में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को करती हैं जागरूक
फोगाट ने बताया कि वे महिलाओं को स्तन कैंसर के विषय में जागरूक करती हैं। जो भी महिला कैंसर विभाग में जांच के लिए आती है, वह उसे कैंसर के कारण और उनसे बचने के विषय में बताती हैं। वे उन्हें कई पर्चे देती हैं, जिनमें कैंसर के विषय में जानकारी होती है।

रक्तदान शिविरों में भी लेती हैं भाग
अस्पताल में लगने वाले रक्तदान शिविरों में भी प्रमिला फोगाट भाग लेती हैं। वे खुद भी हर 6 माह में रक्तदान करती हैं। उन्होंने बताया कि कोविड काल में अस्पतालों में रक्त की काफी कमी थी। उस दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ कई रक्तदान शिविर लगाए। वहां से एकत्र रक्त को मरीजों के लिए इस्तेमाल किया गया। 


दिल्ली पुलिस में तैनात हैं पति
उनके पति प्रीतम सिंह दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनके पति भी स्वस्थ होकर सीधे ड्यूटी पर लौटे थे। उनके भाई भी दिल्ली पुलिस में हैं। वे भी कोरोना से संक्रमित हुए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed